Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विहिप करेगी 101 किलो लड्डुओं का महाप्रसाद वितरित
  • ऊधम सिंह नगर

विहिप करेगी 101 किलो लड्डुओं का महाप्रसाद वितरित

RNS INDIA NEWS 04/08/2020
rns featured image new

काशीपुर। अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां विहिप कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे, वैसे ही विहिप कार्यकर्ता 101 किलो लड्डुओं का महाप्रसाद वितरित करेंगे। वहीं शाम को सभी लोग अपने-अपने घरों पर दीप जलाकर अपनी खुशी का इजहार करेंगे। विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र में विश्व शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिये उन्होंने सीओ दीपशिखा अग्रवाल तथा कोतवाल संजय पांडे से मुलाकात कर उनको कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। यशपाल ने बताया कि सुबह 7.45 से ही विश्व शंखनाद कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह चौक से होगी। उसके बाद कार्यकर्ता राम मंदिर के भूमि पूजन का बेसब्री से इंतजार करेंगे। तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा। विहिप कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों को दीये वितरित कर सभी से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में दीये जलायें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जसपुर में नैनीताल बैंक के चार कर्मचारी समेत 21 पॉजिटिव
Next: कार पलटने से साले की मौत, जीजा गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.