Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • होम्योपैथिक बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ ने नियुक्ति की मांग
  • देहरादून

होम्योपैथिक बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ ने नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 13/05/2021
rns featured image new

देहरादून। होम्योपैथिक बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कोरोना काल में संबंधित विभाग में नौकरी दिलाने की मांग की है। संघ ने कहा कि यदि सरकार यह निर्णय लेती है तो राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं से जूझ रहे ग्रामीणों को चिकित्सा सेवा मिलेगी। इसके साथ ही कोरोना महामारी में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी दूर होगी।
प्रेषित ज्ञापन में फार्मासिस्ट संघ ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2011 से संचालित होम्योपैथी फार्मेसी डिप्लोमा कॉलेजों से पास करीब दो सौ छात्र-छात्राएं वर्तमान में बेरोजगार हैं। उनका कहना है कि संघ की ओर से 180 राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में होम्योपैथी विंग की स्थापना और उसमें फार्मासिस्ट की अस्थायी नियुक्ति की मांग पहले भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उनके सामने रोजी रोटी का संकट हो गया है और उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।
स्वास्थ्य विभाग यदि होम्योपैथी बेरोजगारों को नियुक्ति देता है और इनसे सेवाएं लेता है तो सेवाएं बेहतर होगी। ज्ञापन में कहा गया कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में अनेक असाध्य रोग का उपचार संभव है। महामारी में इस पद्धति से इलाज करने में कारगर साबित हुई है, जिस कारण प्रदेश में होम्योपैथी चिकित्सा को बढ़ावा दिया जाए। कहा कि राज्य की जनता दूरस्थ क्षेत्र से अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए मैदानी क्षेत्र में आते हैं, जिससे अधिकांश को सेवा का लाभ नहीं मिल पाता है। चिकित्सा पद्धति का लाभ भी आम जनता तक पहुंचे और राज्य की स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हो इसके लिए नियुक्ति आवश्यक है। ज्ञापन पर होम्योपैथिक बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ की अध्यक्ष नीलम चौहान, उपाध्यक्ष कृष्णा, ईशा कंडारी, निकिता गुसाई, रिंकी नेगी, अमिता, रजनी रावत, मोना नेगी, संजय नेगी, कंचन, अनिल बिष्ट, दीपक, रवि कुमार, गणेश आदि के हस्ताक्षर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में तीन हजार मीटर की उंचाई पर मिली हिमालयन रेड फॉक्स की उपप्रजाति
Next: कोविड कर्फ्यू में भी तस्कर सक्रिय, अल्मोड़ा पुलिस ने ताकुला में दबोचे 90 हजार की स्मैक के साथ 2 युवक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.