Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वायरल बुखार ने भी आमजन की कमर तोड़ी
  • पौड़ी

वायरल बुखार ने भी आमजन की कमर तोड़ी

RNS INDIA NEWS 12/05/2021
rns featured image new

पौड़ी। कोरोना संक्रमण के इस दौर में वायरल बुखार ने भी आमजन की कमर तोड़ी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में शायद ही कोई ऐसा गांव होगा, जहां बुखार न फैला हो। सरकारी चिकित्सालय में पर्याप्त स्टाफ नहीं है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में खुले निजी क्लीनिकों पर आमजन की भीड़ लगी हुई है।
एक ओर जहां कोरोना संक्रमण के चलते आमजन दहशत में जीने को मजबूर है, वहीं दूसरी ओर मौसम के लगातार उतार-चढ़ाव के कारण वायरल बुखार भी जोरों पर है। कोटद्वार ही नहीं, पूरे पर्वतीय क्षेत्र में वायरल बुखार फैला हुआ है। जयहरीखाल प्रखंड के अंतर्गत दुधारखाल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मौसमी बुखार का प्रकोप छाया हुआ है। आलम यह है कि कई घरों में सभी सदस्यों के बीमार होने के कारण चूल्हे तक नहीं जल रहे। कहने को भले ही दुधारखाल में स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन चिकित्सक व अन्य स्टाफ न होने के कारण आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। स्थिति बिगडऩे पर ग्रामीण महंगे दामों पर गाडिय़ां बुक कर सतपुली अथवा कोटद्वार की दौड़ लगा रहे हैं। क्षेत्र में आज तक कोरोना सैंपलिग तक नहीं हो पाई है। बदलपुर विकास समिति के अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि मनोहर खंतवाल ने स्वास्थ्य महकमे से क्षेत्र में चिकित्सकों की टीम भेजने की मांग की है।
उधर, उफरैंखाल क्षेत्र में भी ग्रामीण पूरी तरह निजी क्लीनिकों के भरोसे हैं। ग्रामीण कलम सिंह ने बताया कि कोई ऐसा गांव नहीं, जहां बुखार न फैला हो। कहा कि स्वास्थ्य महकमे की टीम को गांव-गांव जाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित करनी चाहिए।
जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के मामले पाए जा रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य महकमे की टीमें ग्रामीणों की सेंपलिग कर रही हैं। विभिन्न विकास खंडों के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है। -डॉ. मनोज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पौड़ी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया आयुध निर्माणी एवं आप्टो इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री का निरीक्षण
Next: इतिहास में पहली बार अलग-अलग दिन खुलेंगे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट, यह है वजह

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.