Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
  • हरिद्वार

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

RNS INDIA NEWS 12/05/2021
rns featured image new

रुडक़ी। महिला की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर जहर खिलाकर विवाहिता की हत्या की गई है। पुलिस ने तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली को सुमन देवी निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल ने तहरीर देकर बताया कि पुत्री मोनी का विवाह 26 फरवरी 2015 को मोहनपुरा निवासी अंकित पाल के साथ किया था। दहेज में बाइक, जेवरात, घरेलु सामान समेत लाखों रुपए का दहेज दिया गया था। आरोप है कि दहेज मिलने से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए। मोनी को परेशान किया जाने लगा। मांग की गई कि दहेज में दो लाख रुपए कैश और कार चाहिए। कई बार ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया गया। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और मोनी का लगातार उत्पीडऩ करते रहे। 11 मई को पुत्र सुमित पाल के पास मोनी का फोन आया था। फोन पर मोनी ने बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग मारपीट कर जान से मार देंगे। शाम के वक्त परिजनों ने रुडक़ी जाने की प्लानिंग की थी। करीब चार बजे मोनी के देवर विशाल का फोन आया कि मोनी को जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग रुडक़ी पहुंचे थे। लेकिन ससुरालियों ने पुत्री का चेहरा तक नहीं दिखाया था। सूचना पुलिस को दी गई थी। मौके पर पुलिस पहुंची थी। लेकिन तब तक ससुराल पक्ष के लोगों ने मोनी का अंतिम संस्कार कर दिया था। परिजनों का आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर जहर खिलाकर मोनी की हत्या की गई है। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि मोहनपुरा निवासी पति अंकित पाल, ससुर समय सिंह, सास अनीता देवी, देवर विशाल और ननद वैशाली के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत के पश्चिमी तट पर मंडराया साल के पहले चक्रवाती तूफान तौकते का खतरा, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
Next: घरेलू गैस सिलेंडर के ट्रक में लगी आग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.