Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भावनगर के कोविड केयर सेंटर में लगी आग
  • राष्ट्रीय

भावनगर के कोविड केयर सेंटर में लगी आग

RNS INDIA NEWS 12/05/2021
rns featured image new

आईसीयू में एडमिट 70 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

अहमदाबाद  (आरएनएस)। कोरोना संकट के बीच देश के अस्पतालों में आग लगने का सिलसिला जारी है। अब घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग लगी है। उसी मंजिल पर आईसीयू वॉर्ड भी थे, हादसे के दौरान आईसीयू में 70 मरीज भर्ती थे। हालांकि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, इसमें कई मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वहीं आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। आग लगते ही सभी मरीजों को बाहर निकाल लिया गया है। इस वजह से किसी मरीज की जान नहीं गई है। फिलहाल, मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया।
जब अस्पताल में आग लगी तो अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में मरीजों को बाहर लाया गया। कई मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ बाहर लाया गया और तुरंत दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। जनरेशन अस्पताल की तत्परता से किसी भी मरीज की जान नहीं गई।
इससे पहले गुजरात के भरूच शहर के पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल में बने कोरोना केयर वार्ड में 30 अप्रैल की रात अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते आग की लपटें आईसीयू वार्ड तक पहुंच गई थी। इस गंभीर हादसे में 14 मरीज और 2 स्टाफ नर्स की मौत हो गई थी। कोरोना वार्ड में करीब 49 मरीज भर्ती थे, जिसमें से 24 मरीज आईसीयू में थे।
भरूच के निजी हॉस्पिटल से दो दिन पहले महाराष्ट्र के ठाणे के प्राइम क्रिटिकेअर हॉस्पिटल में आग लग गई थी। आग लगने के बाद आनन-फानन में मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाने लगा था। इस दौरान चार मरीजों की मौत हो गई थी। इस घटना से कुछ दिन पहले मुंबई से सटे विरार इलाके में विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में एक और बीमारी, हजारों की तादाद में मिल रहे श्लेष्मा के मरीज- 50 प्रतिशत लोगों की जा रही जान
Next: भारतीय नौसेना ने कोविड केयर केंद्र की स्थापना की

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.