Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कोरोना कर्फ्यू के दौरान कालाबाजारी जोरों पर
  • बागेश्वर

कोरोना कर्फ्यू के दौरान कालाबाजारी जोरों पर

RNS INDIA NEWS 09/05/2021
rns featured image new

बागेश्वर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान कालाबाजारी जोरों पर है। पान मसाला, गुटका, बीड़ी, सिगरेट के दाम में एकाएक उछाल आ गया है। दालें और सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। इसके कारण गरीब की थाली महंगी हो गई है। सुबह पांच से 12 बजे तक जरूरी सामान की दुकानें खुल रही हैं। व्यापारी इस अवधि में महंगा सामान बेचने लगे हैं। दुकानदारों के अनुसार थोक बिक्रेता से ही उन्हें सामान महंगा मिल रहा है। सब्जी के दाम भी शहर में एक समान नहीं हैं। आलू, प्याज से लेकर सेब, अनार, अंगूर आदि महंगे हो गए हैं। कोरोना संक्रमण बढऩे के बाद लोगों की मजदूरी और अन्य काम बंद हो गए हैं। लगभग चार हजार से अधिक प्रवासी नौकरी आदि छोडक़र महानगरों से घर लौट आए हैं। ऐसे में रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी होने पर उनकी दिक्कतें बढ़ गई है। स्थानीय दिनेश सिंह, बीबी पाठक, बसंत जोशी, मनोज कुमार, खीम सिंह, प्रमोद, सुंदर सिंह ने बताया कि पांच रुपये का गुटका अब बीस रुपये में तीन खरीद रहे हैं। बीड़ी का बंडल भी दस से 15 रुपये तक पहुंच गया है। इसके अलावा अन्य सामान भी महंगा हो गया है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट बना हुआ है।

दाल पहले अब (प्रति किलो रुपये में)
राजमा 100 160
अरहर 100 120
मसूर 80 100
चना 60 70
चना दाल 100 120
सब्जी
आलू 10 20
प्याज 30 40
टमाटर 20 30
लौकी 30 40
शिमला मिर्च 30 40

फल
आम 80 100
सेब 100 120
अनार 120 160
अंगूर 80 100

व्यापारी पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। कुछ व्यापारी दाम अधिक बढ़ा सकते हैं। थोक विक्रेताओं के दाम बढ़ाने पर छोटे व्यापारियों का दाम बढ़ाना मजबूरी है। लेकिन अभी कालाबाजारी जैसा कुछ नहीं है। -हरीश सोनी, नगर अध्यक्ष, व्यापार मंडल।
वर्जन सब्जी और अन्य सामान की रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश जारी किए हैं। कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन कार्रवाई करेगा। वर्तमान में स्थिति ऐसी नहीं है। फिर भी महंगाई बढऩे की जांच होगी। -अरुण कुमार वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जुगाड़ से चल रहीं जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं
Next: कुमाऊंनी साहित्य के पुरोधा मथुरादत्त मठपाल का निधन

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.