Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना संक्रमण के आगे कोविड कर्फ्यू भी नजर आ रहा बेअसर
  • देहरादून

कोरोना संक्रमण के आगे कोविड कर्फ्यू भी नजर आ रहा बेअसर

RNS INDIA NEWS 06/05/2021
rns featured image new

प्रदेश में बढ़ता जा रहा कोरोना का ग्राफ, 8517 नए मामले, 151 की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को सर्वाधिक 8517 मामले सामने आए हैं, जबकि रिकॉर्ड 151 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं, 4548 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा बढक़र 220351 हो गया है। हालांकि, इनमें से 149489 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 62911 केस एक्टिव हैं, जबकि अब तक 3293 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 4658 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। उपजिला चिकित्सालय में बुधवार को 70 लोग के एंटीजन टेस्ट किए गए, जिनमें से 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 30 अप्रैल से चार मई के बीच जो आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, उसमें सौ लोग संक्रमित मिले हैं। अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डा. प्रदीप राणा ने बताया कि 50 और लोग के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 19 ऑक्सीजन बेड हैं, जिनमें 14 में मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा शहर के वैक्सीनेशन सेंटरों पर 110 लोग ने टीका लगवाया। देहरादून। दून में कोरोना की स्थिति विस्फोटक होती जा रही है। स्थिति यह है कि यहां अब हर दिन दो हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिल रहे हैं। पिछले पांच दिन 12432 नए मामले आए हैं। यह आंकड़ा इस अवधि में प्रदेश में आए कुल मामलों का 40 फीसद है। इस दरमियान जिले में 295 मरीजों की मौत भी हुई है, जो प्रदेश में हुई मौत का 57 फीसद है। स्थिति की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मई के शुरुआती पांच दिन जिले में संक्रमण दर 26 फीसद रही है। उत्तराखंड में कोरोना की दस्तक के बाद से ही देहरादून इस महामारी से प्रदेश का सर्वाधिक प्रभावित जिला रहा है। राज्य में कोरोना का पहला मामला गत वर्ष 15 मार्च को सामने आया था। यह पहला मामला देहरादून से ही था। मौजूदा वक्त में भी यहां जिस रफ्तार से मामले बढ़ रहे हैं, उससे चिंता के साथ चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में बिना दस्तावेज के विदेशियों को वापस कैसे भेजेगी सरकार: कोर्ट
Next: ऑक्सीजन फ्लोमीटर की कालाबाजारी में दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.