Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑक्सीजन फ्लोमीटर की कालाबाजारी में दो आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

ऑक्सीजन फ्लोमीटर की कालाबाजारी में दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/05/2021
rns featured image new

देहरादून। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने ऑक्सीजन फ्लोमीटर की कालाबाजारी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित चंडीगढ़ से 1000 रुपये प्रति फ्लोमीटर लाकर देहरादून में 15 हजार रुपये में बेचते थे। पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन से गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि कोरोनाकाल में ऑक्सीजन, फ्लोमीटर व जीवनरक्षक दवाइयों की कालाबाजारी रोकने के लिए थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। बाजार चौकी प्रभारी विवेक भंडारी के नेतृत्व में बुधवार रात एक टीम सादे कपड़ों में अस्पतालों की जांच करने के लिए भेजी गई। इसी दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति ऑक्सीजन के फ्लोमीटर की कालाबाजारी कर रहे हैं। शिकायतकर्ता की ओर से व्यक्तियों का मोबाइल नंबर भी दिया गया। चौकी इंचार्ज ने खुद ग्राहक बनकर व्यक्तियों को फोन किया और ऑक्सीजन फ्लोमीटर लेने की बात कही। व्यक्ति ने एक फ्लोमीटर की कीमत 15 हजार रुपये बताई। पुलिस ने साढ़े 12 हजार रुपये फ्लोमीटर देने की बात कही और डिलीवरी के लिए उन्हें निरंजनपुर सब्जी मंडी के निकट बुलाया। हरियाणा नंबर की कार से पहुंचे दो आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया, जिनके पास से छह आक्सीजन फ्लोमीटर बरामद किए। आरोपितों की पहचान प्रिंस कांबोज निवासी मनोहरपुर सुंदरपुर सहारनपुर यूपी और शिवम कुमार निवासी त्यागी रोड देहरादून के रूप में हुई है। पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि ऑक्सीजन फ्लोमीटर वह चंडीगढ़ के जीरकपुर स्थित कंपनी डेल्टा डी टैक से लेकर आता है। कुछ ऑक्सीजन फ्लोमीटर वह उत्तराखंड चैरिटेबल अस्पताल राजपुर में सप्लाई करता है, जबकि अन्य को शिवम बाजार में महंगे दामों में बेचता है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, ऑक्सीजन फ्लोमीटर को आपदा को देखते हुए सीएमओ के सुपुर्द कर दिए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है, गिरोह के सदस्यों की ओर से फ्लोमीटर अन्य जगह बेचने का भी संदेह है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमण के आगे कोविड कर्फ्यू भी नजर आ रहा बेअसर
Next: स्मार्ट स्पिरिचुअल टाउन के रूप में विकसित होगा बदरीनाथ धाम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.