Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में कोरोना संक्रमित के नए मामलों में गिरावट
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में कोरोना संक्रमित के नए मामलों में गिरावट

RNS INDIA NEWS 03/05/2021
Corona

पिछले एक दिन में आए 3.68 लाख से ज्यादा नए मरीज, 3,417 की मौत

नई दिल्ली, (आरएनएस)। भारत में कोरोना संक्रमण के प्रकोप की दूसरी नई लहर का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन पिछले एक दिन में दैनिक मामलों में गिरावट आने से कुछ राहत मिली है। जबकि कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों के लगतार बढ़ते आंकडे में अब भारत दुनिया के तीसरे स्थान पर है, जहां सर्वाधिक मौते हुई हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में 3,68,147 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,99,25,604 हो गई है। पिछले एक दिन में 3,417 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है, जिससे देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,18,959 पहुंच गई। भारत में मौतों की यह संख्या दुनिया के तीसरे स्थान पर हैं। पहले नंबर पर अमेरिका में 591,062 लोगों की मौत, दूसरे नंबर ब्राजील में 407,775 मौतें और तीसरे नंबर पर भारत में 2,18,959 लोगों की मौत हुई हुई है। बता दें कि पिछले हफ्ते कोरोना वायरस देश पर कहर बनकर टूटा है। इस दौरान 26 लाख से अधिक मामले सामने आए। सात दिनों में जानलेवा वायरस से करीब 23,800 लोगों की मौत हुई। वहीं शुक्रवार को कुल मामले 4 लाख के पार पहुंच गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय यह मान रहा है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप का ही कारण है कि देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत महसूस की जा रही है और सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं शमशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है।

कोरोना को मात देने वालों में इजाफा
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 15 फरवरी के बाद से कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। देश में यह भी बड़ी राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में 3,00,732 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं और देश में अब तक 116,29,3003 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। फिलहाल देश में सक्रिय मामले बढ़कर 34,13,642 पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक संक्रमण के मामले
मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 56,647 नए मामले आए तथा 669 और लोगों की मौत होने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 47,22,401 और मृतक संख्या 70,284 हो गई है। जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान 51,356 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में 6,68,353 उपचाराधीन मरीज हैं। अब तक 39,81,658 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संबंधी 2,57,470 नमूनों की जांच की गई । अब तक कुल 2,76,52,758 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

दिल्ली में 407 लोगों की मौत
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 20,394 नए मामले आए और 407 लोगों की मौत हो गई। वहीं संक्रमण दर घटकर 28.33 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक लगातार दूसरे दिन 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। शनिवार को दिल्ली में 412 लोगों की मौत हुई थी। बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण के अब तक कुल 11,94,946 मामले आए हैं जिनमें से 10.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से 16,966 लोगों की मौत हुई है। पिछले 13 दिनों में संक्रमण दर 30 प्रतिशत अधिक थी। दिल्ली में शनिवार को संक्रमण दर 31.6 प्रतिशत थी। पिछले 24 घंटे के दौरान 71,997 नमूनों की जांच की गयी। दिल्ली में 92,290 उपचाराधीन मरीज हैं। संक्रमण से 24,444 और मरीज ठीक हो गए।

कोरोना के सक्रिय मरीज अब भी चुनौती
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में दैनिक मामलों में कमी के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि विश्लेषण के लिहाज से यह बहुत शुरुआती संकेत हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद अब भी चुनौती बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 12 राज्यों में एक लाख से अधिक मरीज कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। सात राज्यों में 50 हजार से एक लाख मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं, जबकि 17 राज्यों में संक्रमण के 50,000 से कम मरीज उपचाराधीन हैं।

टीकाकरण करने वालों की संख्या 16 करोड़ के नजदीक
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 15,71,98,207 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि 1 मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। 12 राज्यों ने एक मई से 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी यह सभी राज्यों में शुरू नहीं हुआ है।

थावर चंद गहलोत की बेटी का निधन
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की बेटी योगिता सोलंकी का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। योगिता सोलंकी का कोरोना संक्रमित होने के बाद मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की बेटी योगिता की उम्र 43 साल थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ममता चुनी गईं विधायक दल की नेता, 5 मई को लेंगी सीएम पद की शपथ
Next: कोरोना के खिलाफ जंग में ना हो डॉक्टरों की कमी: पीएम मोदी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.