Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • केबिनेट मंत्री चुफाल ने दिए निगरानी समिति को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश
  • बागेश्वर

केबिनेट मंत्री चुफाल ने दिए निगरानी समिति को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 03/05/2021
rns featured image new

बागेश्वर। जिले में जहां कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसकी रोकथाम को लेकर बैठकों का दौर भी जारी है। संक्रमण फिलहाल रुकते हुए नहीं दिख रहा है। इस बीच केबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने निगरानी समिति को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी प्रबंधन एवं अनुश्रवण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति के कार्यों की वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बड़ी तेजी से बढ़ रही है, जिसके नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए इस कार्य में लगे सभी अधिकारी एवं काॢमको को आपसी समन्वय के साथ टीम भावना से कार्य करें। ताकि इस संक्रमण को रोका जा सके। जनप्रतिनिधि अपना पूर्ण सहयोग दें। बाहरी राज्यों एवं प्रदेश के अन्य जनपदों से आने वाले व्यक्तियों की कड़ी निगरानी की जाए। ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समिति को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस सहित क्षेत्रीय पटवारी को भी इसमें शामिल करने के लिए कहा। कोविड केयर सेंटरों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। कांट्रैक्ट ट्रेसिग सुनिश्चित करायी जाए।
जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि अब तक 2409 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 1813 मरीज ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 574 एक्टिव केस हैं, जिनमें 66 का कोविड चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। शेष 508 घर में होम आइसोलेट हैं। जिले में 78 जंबो ऑक्सीजन सिलिडर, 92 छोटे तथा 40 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाल और कुमाऊं में निजी कंपनियों ने किया बसों का संचालन ठप
Next: दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.