Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • नवनियुक्त डीएम मयूर दीक्षित ने किया पदभार ग्रहण
  • उत्तरकाशी

नवनियुक्त डीएम मयूर दीक्षित ने किया पदभार ग्रहण

RNS INDIA NEWS 03/08/2020
rns featured image new

उत्तरकाशी । नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के 52वें जिलाधिकारी के तौर पर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने जैसे कार्यों को प्राथमिकता में शामिल किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने काशी विश्वनाथ मंदिर, शक्ति मंदिर, हनुमान मंदिर के दर्शन किए।सोमवार को नवनियुक्त जिलाधिकारी ने गार्ड ऑफ आनर लेते हुए उन्होंने कोषागार में जाकर डबल लॉक का निरीक्षण करते हुए कार्यभार ग्रहण किया। नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित 2012 बैच के आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व व जनपद रुडक़ी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अल्मोड़ा व उधम सिंह नगर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात रहे हैं। नव नियुक्त जिलाधिकारी ने कहा जनपद में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण एवं रोक-थाम के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही जनपद में बेहतर शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकताओं में होगी। कहा कि जनपद उत्तरकाशी पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है तथा पर्यटन के क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयारी की जायेगा। इसी के साथ ही कोविड-19 के कारण जो प्रवासी जनपद में आये हैं उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए तथा पहाड़ों से अब पलायन न हो इसके लिए कारगर ढंग से कार्ययोजना तैयार की जायेगी। इस मौके पर सीडीएओ पीसी डंडरियाल, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, एसडीएम भटवाड़ी देवेन्द्र सिंह नेगी, अकाश जोशी, पुलिस उपाधीक्षक दीवान सिंह मेहता, वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमानी स्नेही, तहसीलदार प्रेम सिंह रावत, नायब तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह, युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी सहित अन्य मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सादगी से मनाया गया अन्नकूट मेला
Next: जाने क्या है नियम, जिम और योग संस्थान 5 अगस्त से खुलेंगे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.