Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कोरोना संक्रमण के बीच दवाओं और सर्जिकल उत्पादों की मांग बढ़ी……फ्लो मीटर की शॉर्टेज
  • नैनीताल

कोरोना संक्रमण के बीच दवाओं और सर्जिकल उत्पादों की मांग बढ़ी……फ्लो मीटर की शॉर्टेज

RNS INDIA NEWS 02/05/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के बीच दवाओं और सर्जिकल उत्पादों की मांग बढ़ गई है। मेडिकल ऑक्सीजन की खपत में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना इजाफा हो गया है। ऐसे में ऑक्सीजन के उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है। मगर, ऑक्सीजन सिलेंडर से सप्लाई जोडऩे वाला फ्लो मीटर बाजार से गायब हो गया है। हल्द्वानी में सर्जिकल उत्पादों के विक्रेताओं के मुताबिक रोजाना 100 से ज्यादा फ्लो मीटर की डिमांड है। इसके सेट में आने वाले मास्क और चाबी तो उपलब्ध हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर भी मिल रहे हैं। मगर, फ्लो मीटर सबसे अहम भाग है जो उपलब्ध ही नहीं है। हल्द्वानी में सर्जिकल उत्पादों के करीब 6 प्रमुख विक्रेता हैं। बताते हैं कि अप्रैल से पहले प्रति दिन करीब 9-10 फ्लो मीटर की डिमांड आती थी। जैसे ही कोरोना ने रफ्तार पकड़ी और ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग बढ़ी तो फ्लो मीटर भी डिमांड में आ गया। 700 से 800 रुपये की कीमत में मिलने वाले इस उपकरण की जिले उपलब्धता नाम मात्र की ही है। जिले के जिम्मेदार अधिकारी से उपकरण उपलब्ध कराने के विषय में पूछा गया तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात कहते हुए कुछ नहीं बताया।
एसटीएच में भी फ्लो मीटर की शॉर्टेज: एसटीएच सूत्रों के मुताबिक अस्पताल के वार्डों में दिए गए अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडरों में फ्लो मीटर लगा हुआ है। मगर, स्टॉक में करीब 20 मीटर ही हैं। हालांकि, एसटीएच ऑक्सीजन सप्लाई सेंट्रलाइज्ड पाइप सिस्टम से होती है। इस सिस्टम में लगने वाले मीटर का पर्याप्त स्टॉक होने की बात सामने आई है। उधर, बाजार में फ्लो मीटर न मिलने के कारण मरीजों के परिजनों को सबसे ज्यादा दिक्कतें सामने आ रहीं हैं। वह इन उपकरणों के लिए दूसरे शहरों की दौड़ लगा रहे हैं,लेकिन अन्य शहरों में इनकी उपलब्धता नहीं है।
क्या है फ्लो मीटर: ऑक्सीजन फ्लो मीटर ऑक्सीजन सिलेंडर में लगने वाला एक उपकरण है। फ्लो मीटर के जरिए ऑक्सीजन सिलेंडर से मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचता है। फ्लो मीटर के माध्यम से ही प्रतिघंटे के हिसाब से ऑक्सीजन मरीजों को दिया जाता है। सांस के रोगियों और आपातकालीन चिकित्सा कर्मचारियों की मदद करने के लिए उपयोग किया जाता है। ये वॉल्व ऑक्सीजन के अधिक शक्तिशाली प्रवाह को नियंत्रित कर सांस लेने वाले व्यक्ति को उतनी ही ऑक्सीजन सप्लाई करता है जितनी आमतौर पर आवश्यकता होती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केन्द्र ने राज्यों को आठ हजार 873 करोड़ से अधिक की अग्रिम राशि जारी की
Next: कोविड अस्पताल में बड़ी लापरवाही, ऑक्सीजन लाइन में लीकेज होने से कोरोना पॉजिटिवों की सांसें अटकीं

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.