Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फायर ब्रिगेड ने थमाया नगर के आठ कोविड अस्पतालों को नोटिस
  • ऊधम सिंह नगर

फायर ब्रिगेड ने थमाया नगर के आठ कोविड अस्पतालों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 02/05/2021
rns featured image new

अग्निशमन उपकरण व अन्य व्यवस्था मानक पर खरे नहीं उतरे

काशीपुर। फायर ब्रिगेड ने अग्निसुरक्षा संबंधी इंतजाम और बेहतर करने के लिए नगर के आठ कोविड अस्पतालों को नोटिस दिया है। सभी से एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। इसके बाद अगर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता है तो अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए बीते दिनों शहर के दस निजी अस्पतालों को कोरोना संक्रमितों का इलाज करने की अनुमति प्रदान की थी। जहां गंभीर रूप से संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। इधर समय-समय पर देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड अस्पतालों में हुए भीषण अग्निकांड और जनहानि को संज्ञान में लेते हुए अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है। एफएसओ गिरीश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में फायर विभाग की टीम ने बीते दिनों शहर के दस कोविड निजी अस्पतालों में अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों व अग्निकांड बचाव संबंधी व्यवस्था की गहनता से जांच-पड़ताल की। इस दौरान दस कोविड निजी अस्पतालों में दो अस्पताल ऐसे मिले जहां सभी व्यवस्था दुरुस्त और अग्निश्मन विभाग के मानक पर खरी उतरी। लेकिन आठ कोविड निजी अस्पताल में अग्निशमन उपकरण व अन्य व्यवस्था मानक पर खरा नहीं उतरी। जबकि सभी कोविड निजी अस्पतालों में वर्तमान में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों व अन्य बीमारियों से ग्रसित रोगियों का इलाज किया जा रहा है। एफएसओ गिरीश सिंह बिष्ट ने बताया टीम ने सभी कोविड निजी अस्पतालों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अग्नि सुरक्षा उपकरणों, अग्निकांड के दौरान बाहर जाने के रास्ते, अग्नि सुरक्षा उपकरण संचालित करने आदि की जानकारी जुटाई। बताया निरीक्षण के दौरान दस कोविड निजी अस्पतालों में से आठ निजी अस्पताल फायर विभाग के मानक पर खरा नहीं उतरने पर उन्हें एक सप्ताह का नोटिस देकर व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दन्या प्रकरण: एक ने थाने आकर कबूला जुर्म, 2 मिले नाबालिग, कुल संख्या पहुची 11
Next: देहरादून में 6 मई तक प्रभावी रहेगा कोरोना कर्फ्यू : डीएम

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.