Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आप विधायक की हाईकोर्ट से अपील: दिल्ली में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन, कोरोना से स्थिति बदतर
  • उत्तराखंड

आप विधायक की हाईकोर्ट से अपील: दिल्ली में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन, कोरोना से स्थिति बदतर

RNS INDIA NEWS 30/04/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों और ध्वस्त होती स्वास्थ्य सेवाओं के बीच दिल्ली सरकार को उनके ही एक विधायक ने तगड़ा झटका दिया है। विधायक शोएब इकबाल ने बिगड़ती स्थिति को लेकर पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मटिया महल से विधायक का कहना है कि कोरोना से दिल्ली में स्थित बदतर हो गई है। उन्होंने हाईकोर्ट से अपील की है कि दिल्ली में अव्यवस्था फैल गई है और यहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। पार्टी विधायक ने कहा कि दिल्ली में कोई काम नहीं हो रहा है। दिल्ली में कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में न बेड है, न ऑक्सीजन है और ना दवाइयां मिल रही है। यहां कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसे में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
आप विधायक ने कहा कि दिल्ली में कागजों पर ही सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि मैं छह बार से विधायक हूं। मैं सबसे सीनियर विधायक हूं। कोई सुनने वाला नहीं है, कोई नोडल अधिकारी नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे में तुरंत प्रभाव से दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।
आप विधायक की तरफ से राष्ट्रपति शासन की मांग पर भाजपा और कांग्रेस राष्ट्रपति शासन के समर्थन में आ गए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि शोएब इकबाल सही कह रहे हैं। स्थितियां अरविंद केजरीवाल के हाथ से बाहर निकलती जा रही है। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी।
उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद दुख है कि वह किसी की मदद नहीं कर पा रहे हैं। छह बार विधायक होने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं है। उनका कहना है कि वह तो यही चाहते हैं दिल्ली में तुरंत राष्ट्रपति शासन लग जाए वरना यहां लाशें बिछ जाएंगी।
शोएब इकबाल ने ऐसी मांग इसलिए रखी है क्योंकि उनका कहना है कि दिल्ली को केंद्र का सहयोग नहीं मिल रहा है, अगर केंद्र के हाथ में सबकुछ आए तो काम हो पाएगा। तीन माह के लिए दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगना ही चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपने साथी को मारकर जंगल में छुपा देने के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार
Next: भारतीय स्टेट बैंक द्वाराहाट में एक कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव, 3 दिन के लिए बैंक बंद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.