Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तेज हवा से बिजली पोल उखड़े, बिजली आपूर्ति बाधित
  • हरिद्वार

तेज हवा से बिजली पोल उखड़े, बिजली आपूर्ति बाधित

RNS INDIA NEWS 30/04/2021
rns featured image new

रुडकी। तेज हवा चलने से नगर में कई स्थानों पर बिजली पोल उखड़ गए, जिसके चलते कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम ने गुरुवार की शाम अचानक करवट बदली। इसके चलते तेज हवाएं चली। आंधी चलने से जहां आम की फसल को नुकसान पहुंचा वहीं नगर में कई स्थानों पर बिजली के पोल उखड़ गए। इसके चलते नगर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू की लेकिन देररात तक बिजली की आंख में मिचोली जारी रही। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई सौरभ सिंह भाटी का कहना है कि गुरुवार की शाम तेज आंधी चलने से विभिन्न स्थानों पर बिजली के पोल क्षतग्रिस्त हो गए। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई। देर शाम तक कर्मचारियों द्वारा मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी। उसके बाद भी कई स्थानों पर परेशानी रही। अगली सुबह तक सब सामान्य कर दिया गया।

करीब 18 घंटे बिजली गुल : सुल्तानपुर के करीब एक दर्जन गांवों में रातभर बिजली गुल रही। करीब 18 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार शाम करीब 6 बजे मौसम खराब होने के साथ ही सुल्तानपुर सहित पूरे देहात क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। कुछ देर बाद सुल्तानपुर कस्बे की बिजली तो सुचारु हो गई। लेकिन देहात के गांव निहंदपुर सुठारी, झींवरहेड़ी, पचेवली, भगतनपुर, ब्रह्मपुर, इस्माईलपुर, ओसपुर नया व ओसपुर पुराना सहित करीब दर्जनभर गांवों की बिजली सुचारु नहीं हो सकी। इसके चलते ग्रामीण रातभर बिजली आने का इंतजार करते रहे। ग्रामीण संजय, सेवाराम, बृजेश कुमार, जुगेंद्र, सतीश ने बताया कि वे रातभर ऊर्जा निगम अधिकारियों को फोन करते रहे। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। रातभर बिजली नहीं आने से लोगों के इनवर्टर भी ठप हो गए। गुरुवार शाम 6 बजे से गुल बिजली शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तक सुचारु हो पाई। करीब 18 घंटे लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीण परेशान रहे। ऊर्जा निगम के जेई सुमित त्यागी ने बताया कि तेज हवा चलने से लाइन पर पेड़ों की टहनियां गिर गई थी। जिससे बिजली बाधित हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तहसीलदार ने कोविड कर्फ्यू के बीच खुली दुकानों को बंद कराया
Next: आठ लाख की चरस सहित तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.