Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल में सवा पांच लाख यूनिटों को मुफ्त मिलेगा 5 किलो राशन
  • नैनीताल

नैनीताल में सवा पांच लाख यूनिटों को मुफ्त मिलेगा 5 किलो राशन

RNS INDIA NEWS 29/04/2021
rns featured image new

एक यूनिट को 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल

हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के चलते लगे कोविड कर्फ्यू के बीच अच्छी खबर है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सफेद और लाल राशन कार्डों से जुड़ी जिले की करीब सवा पांच लाख यूनिटों को मई माह से मुफ्त में गेहूं चावल मिलेगा। जिले में स्थित बेस और इंटरनल गोदामों में राशन का अलॉटमेंट किया जा चुका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा प्रत्येक यूनिट को पांच किलो राशन का आवंटन किया जाएगा। नैनीताल जिले में एक लाख 25 हजार सफेद और लाल राशन कार्ड धारक परिवार हैं। इन सभी राशन कार्डों से पांच लाख 20 हजार यूनिटें जुड़ी हुई हैं। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि लाल और सफेद राशन कार्ड धारक परिवारों की प्रत्येक यूनिट को पांच किलो राशन आवंटित किया जाएगा। एक यूनिट को तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। जिले में छह राशन के गोदाम हैं। इनमें से हल्द्वानी और रामनगर में आरएफसी के गोदाम हैं जबकि, महरागांव, सरना, आखेलकांडा, मझेड़ा, बेतालघाट और कोटाबाग में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम हैं। इन सभी में सफेद और लाल राशन कार्ड धारकों के मई माह के कोटे का निश्शुल्क खाद्यान्न पहुंच चुका है। बीते साल कोरोना की पहली लहर शुरू होने के बाद भी सफेद और लाल राशन कार्ड धारक परिवारों को सरकार की ओर से पांच किलो राशन निश्शुल्क बांटा गया था। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए भी मई और जून माह में राशन बांटा जाना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड नियमावली: मास्क न पहनने पर जुर्माना राशि में बढ़ोतरी
Next: राशिफल 30 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान
  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.