Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बिना जांच किए दो कोरोना पॉजिटिव भर्ती किए
  • हरिद्वार

बिना जांच किए दो कोरोना पॉजिटिव भर्ती किए

RNS INDIA NEWS 29/04/2021
rns featured image new

रुडकी। भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने दिल्ली- देहरादून हाईवे पर रायपुर गांव के समीप एक निजी अस्पताल पर छापेमारी की। अस्पताल में चार मरीज आईसीयू में भर्ती मिले। जिनकी कोविड-19 जांच की गई तो 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार दोपहर को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही में टीम के साथ हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल पर छापेमारी की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की कोविड जांच की तो दो मरीज संक्रमित पाए जाने पर अन्य मरीजों में भी हडक़ंप मच गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सिरोही ने बताया कि किसी भी मरीज को बिना कोविड-19 जांच के भर्ती नहीं किया जा सकता है। जिसमें अस्पताल के प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई है। जिसके लिए अस्पताल प्रबंधन से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जैसा ही उच्च अधिकारियों का निर्देश मिलेगा अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि संक्रमित पाए गए एक युवक को होम आइसोलेट कर दिया गया है, दूसरे संक्रमित आए व्यक्ति को भर्ती कराने के लिए 108 सेवा को बुलाया गया। बताया कि व्यक्ति 108 सेवा में नहीं बैठा और अपनी गाड़ी में बैठ कर अपने घर चला गया। जो घर पर ही होम आइसोलेट रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
Next: देसी तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.