Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड मुश्किल घड़ी में ऑक्सीजन देकर दिल्ली, यूपी समेत चार राज्यों की कर रहा मदद
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड मुश्किल घड़ी में ऑक्सीजन देकर दिल्ली, यूपी समेत चार राज्यों की कर रहा मदद

RNS INDIA NEWS 27/04/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड कोरोना संकट की इस घड़ी में दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है। राज्य के 12 प्लांटों में प्रतिदिन कुल 375 मिट्रिक टन के करीब ऑक्सीजन उत्पादन हो रहा है जिसमें से तकरीबन 272 मिट्रिक टन ऑक्सीजन चारों राज्यों को दी जा रही है। देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गंभीर मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इस वजह से आईसीयू, वेंटीलेटर और ऑक्सीजन बेड की डिमांड में बहुत तेजी आई है। देश भर में कोरोना संक्रमण में आई बेतहाशा तेजी की वजह से हर जगह बेड और ऑक्सीजन की कमी हो गई है। खासकर राजधानी दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन लगातार कम पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के औद्योगिक इकाइयों व मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं और राज्य में प्रतिदिन 375 मिट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है।

दून, हरिद्वार में दोगुना हुई ऑक्सीजन की डिमांड
राज्य के देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में गंभीर मरीजों की संख्या में इजाफे की वजह से ऑक्सीजन की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। एक सप्ताह पूर्व इन तीनों जिलों में ऑक्सीजन की मांग एक दिन में कुल 40 मिट्रिक टन के करीब थी जो रविवार को 80 मिट्रिक टन के पार पहुंच गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन तीनों जिलों में गंभीर मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है जिस वजह से ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ रही है। राज्य में रविवार को कुल 103 मिट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग थी जिसमें 80 मिट्रिक टन सिर्फ तीन जिलों में थी।

केंद्र ने बढ़ाया राज्य का कोटा
राज्य को कुछ समय से प्रतिदिन 103 मिट्रिक टन के करीब ऑक्सीजन दी जा रही थी। लेकिन राज्य में बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए राज्य के अनुरोध पर राज्य का कोटा 130 मिट्रिक टन तय कर लिया गया है। हालांकि राज्य सरकार उत्तराखंड की जरूरतों का अंदाजा लगाकर अगले महीनों में कोटा और बढ़ाए जाने का अनुरोध कर रही है। राज्य के निदेशक स्वास्थ्य डॉ एसके गुप्ता ने बताया कि राज्य में ऑक्सीजन का पर्याप्त उत्पादन हो रहा है। राज्य को अपनी जरूरतों के अनुसार ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की जरूरतों के बारे में केंद्र सरकार को समय समय पर जानकारी दी जा रही है जिसके अनुसार राज्य के कोटे में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घडी में राज्य कई प्रदेशों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश पुलिस ने जरूरतमंदों की मदद को किया हेल्प लाइन नंबर जारी
Next: उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.