Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किशोरी से छेड़छाड़ पर युवक पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

किशोरी से छेड़छाड़ पर युवक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 27/04/2021
rns featured image new

रुडकी। ब्यूटी पार्लर जा रही किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने उसके पड़ोसी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडि़ता के आयु से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध न होने पर मुकदमे में पोक्सो की धारा नहीं लगी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लक्सर से सटे गांव की किशोरी कस्बे के एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखती है। आरोप है कि किशोरी के पड़ोस का युवक महीनों से उसे परेशान कर रहा था। तीन दिन पहले किशोरी साइकिल से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली थी। कस्बे में आर्य समाज रोड पर पहले से खड़े युवक ने किशोरी को रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि राहगीर इक_ा हुए तो युवक वहां से भाग निकला। इसके बाद किशोरी ब्यूटी पार्लर जाने के बजाय वापस अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिक जांच की तो मामला सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक आसिब पुत्र जाकिर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया कि पीडि़ता के नाबालिग होने की पुष्टि के लिए वादी पक्ष ने साक्ष्य मुहैया नहीं कराए हैं। लिहाजा इसमें पोक्सो नहीं लगाई गई है। बाद में पुलिस ने आनन-फानन गांव में दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक ममता राकेश कोरोना पॉजिटिव
Next: विधायक चैंपियन ने देखे कोविड केयर सेंटर के लिए तीन भवन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.