Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विधायक चैंपियन ने देखे कोविड केयर सेंटर के लिए तीन भवन
  • हरिद्वार

विधायक चैंपियन ने देखे कोविड केयर सेंटर के लिए तीन भवन

RNS INDIA NEWS 27/04/2021
rns featured image new

रुडकी। विधायक चैंपियन ने कोविड केयर सेंटर के लिए आईटीआई प्रह्लादपुर के भवन का निरीक्षण किया लेकिन वहां बिजली और पानी की सुविधाएं मौजूद नहीं मिली। बाद में उन्होंने खानपुर में बारातघर और स्पोर्ट्स स्टेडियम के भवन भी देखे। उन्होंने वहां सैंपलिंग, वैक्सीनेशन और कोविड केयर सेंटर बनाने का भरोसा दिया है। कोरोनाकाल में कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज आदि के लिए खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल उनका फोकस खानपुर क्षेत्र के पॉजिटिव मरीजों को रखकर इलाज करने के लिए कोविड केयर सेंटर बनाने पर है। मंगलवार को उन्होंने सेंटर के लिए प्रहलादपुर स्थित आईटीआई के भवन का निरीक्षण किया। पता चला कि भवन में न तो बिजली है और न ही पेयजल की व्यवस्था है। यही नहीं भवन के सारे शौचालय भी टूटे हुए मिले। विधायक ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने खानपुर में बने नए बारातघर और मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम के भवन को भी देखा। विधायक चैंपियन ने बताया कि स्टेडियम में कोविड केयर सेंअर बनाने के लिए पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं लेकिन वहां जगह कम है। लिहाजा वहां फिलहाल कोविड की सैंपलिंग, टेस्टिंग और वैक्सीनेशन सेंटर बनाने पर विचार किया जा रहा है। बताया कि क्षेत्र के संक्रमित मरीज अभी होम आइसोलेशन में ही रहना पसंद कर रहे हैं। जरुरत पड़ी तो बारातघर या स्टेडियम में कोविड केयर सेंटर भी बनाया जाएगा। बाद में उन्होंने बढ़ीवाला बॉर्डर की व्यवस्थाएं भी देंखी। वहां सेनेटाइजर और मास्क की कमी को देखते हुए उन्होंने नोडल ऑफिसर को सेनेटाइजर और मास्क मंगाने के निर्देश भी दिए। विधायक ने बताया कि टेस्टिंग और वैक्सीनेशन को लेकर लोग जागरूक नहीं हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को गांवों में जाकर लोगों को समझाने और विभाग का सहयोग करने को कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी से छेड़छाड़ पर युवक पर केस दर्ज
Next: बैंकों के बाहर चिलचिलाती धूप में खड़े रहे ग्राहक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.