Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मेला अधिकारी व आईजी कुंभ ने किया गंगा पूजन
  • हरिद्वार

मेला अधिकारी व आईजी कुंभ ने किया गंगा पूजन

RNS INDIA NEWS 27/04/2021
01- (41)

शाही स्नान के लिए पहुंचे संतों का मेला प्रशासन ने किया स्वागत

हरिद्वार। मेलाधिकारी दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ संजय गुंज्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनमेजय खण्डूरी ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा व अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर चैत्र पूर्णिमा शाही स्नान तथा कुम्भ मेला सकुशल सम्पन्न होने की प्रार्थना की। कुंभ मेला 2021 के अंतिम शाही स्नान को संपन्न कराने के लिए हरकी पैड़ी पहुंचे मेलाधिकारी दीपक रावत अधिकारियों से व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा दिशा-निर्देश दिये। मेला प्रशासन की और से हरकी पैड़ी ब्रहमकुण्ड पर शाही स्नान के लिये पहुंचे निरंजनी अखाड़े के सचिव और मनसादेवी ट्रस्ट के सचिव श्रीमहंन्त रवीन्द्र पुरी महाराज सहित अन्य सन्तों पर पुष्प वर्षा कर किया गया। शाही स्नान के दौरान कोविड नियमों सामाजिक दूरी, मास्क लगाना आदि का पालन भी मेला प्रशासन व पुलिस की और से कराया गया। किया जा रहा था। अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह एवं रामजीशरण शर्मा के नेतृत्व में मेला प्रशासन की ओर से हरकीपैड़ी पर स्नान के लिए पहुंचे साधु-महात्माओं को मास्क का वितरण भी किया गया। इसके बाद श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के श्रीमहन्त हरिगिरि महाराज सहित जूना अखाड़ा, श्रीपंच अग्नि और आह्वान आखाड़ा के सन्त-महात्मा शाही स्नान के लिये पहुंचे। सभी संतों का मेला प्रशासान की और से भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि महाकुम्भ की व्यवस्थाओं की तैयारियों के समय उन्हें कई तरह के अनुभव हुये। समय पर महाकुम्भ के कार्य सम्पन्न कराना बेहद चुनौतीपूर्ण था। सभी से तालमेल रखते हुये सभी कार्य सकुशल सम्पन्न हुये, जिससे वे सन्तुष्ट हैं। इस अवसर पर श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, पुलिस महानिरीक्षक संजय गुज्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भ जन्मेजय खंडूरी, अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह, रामजी शरण शर्मा, उप मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती, सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेश सिंह मेहरा सहित अन्य अधिकारी व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैरागी अखाड़ों ने किया शाही स्नान
Next: अवैध शराब सहित दो लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.