Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्राईवेट स्कूल वसूल रहे हैं ट्यूशन फीस के अलावा अतिरिक्त शुल्क : नवीन चंचल
  • हरिद्वार

प्राईवेट स्कूल वसूल रहे हैं ट्यूशन फीस के अलावा अतिरिक्त शुल्क : नवीन चंचल

RNS INDIA NEWS 26/04/2021
rns featured image new

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी नेता नवीन चंचल एडवोकेट ने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। जिसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा हैं। बच्चें संक्रमण की चपेट में न आए इसलिए सरकार द्वारा ऐहतियात के तौर पर सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों को बंद करा दिया गया हैं। 1 से 5 वीं कक्षा तक के स्कूल पहले से ही बंद चल रहे हैं। इस सत्र में स्कूल खुलने की कुछ उम्मीद थी। परन्तु कोरोनावायरस के तेजी से फैलते संक्रमण के कारण वह भी टूटती हुई दिख रही हैं। अचानक कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार द्वारा स्कूलों को दोबारा बंद करना पड़ा। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और स्कूलों पर शिक्षकों के वेतन व अन्य खर्चों का भार न पड़े इसके लिए सरकार द्वारा स्कूलों को राहत देते हुए आनलाईन कक्षाएं संचालित किए जाने पर केवल ट्यूशन फीस अभिभावकों से लेने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन इसी बीच नये सत्र से कुछ प्राईवेट स्कूल मनमाने ढंग से आनलाईन माध्यम से पढऩे के लिए उपयोग किये जा रहें स्कूल के सोशल एप व एप पर डाऊनलोड होने वाली स्कूल सामग्री के नाम पर 300 से 400 रूपए अतिरिक्त शुल्क लगाकर ट्यूशन फीस के साथ बढ़ाकर अभिभावकों से ले रहे हैं। जबकि मात्र ट्यूशन फीस लेने का शासन का आदेश वर्तमान में भी लागू हैं। कोरोनाकाल में आम आदमी पहले से ही बेरोजगारी की समस्या से परेशान है तथा लोगों के पास कमाने का अन्य कोई स्रोत भी नहीं रहा है। ऊपर से किसी न किसी बहाने महंगी शिक्षा के साथ अतिरिक्त चार्ज लगाकर फीस भरने का दबाव प्राईवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर दिया जा रहा हैं। आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करती हैं कि अभिभावकों से केवल शासन द्वारा जारी ट्यूशन फीस लेने के आदेश का पालन जिला शिक्षा अधिकारी की निगरानी में सख्ती के साथ कराया जाए। ताकि कोरोनाकाल में प्राईवेट स्कूल अपनी मनमानी न कर सके और अभिभावकों को राहत मिले।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोमवार को बढ़त के साथ खुले शेयर मार्केट
Next: कार खाई में गिरी, युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.