Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • देव डोलियों ने किया हरकी पैड़ी पर शाही स्नान
  • हरिद्वार

देव डोलियों ने किया हरकी पैड़ी पर शाही स्नान

RNS INDIA NEWS 25/04/2021
rns featured image new

हरिद्वार। श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति की ओर से कुंभ के शाही स्नान के लिए देव डोलियां प्रेमनगर आश्रम से सीसीआर होते पुलिस की घुड़सवार टुकड़ी और ढोल-दमाऊ की मधुर धुनों के बीच शोभा यात्रा के रूप में हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर शाही स्नान के लिए पहुंची। देव डोलियों के हरकी पैड़ी ब्रह्मकुण्ड पहुंचने पर पुलिस उपाधीक्षक अखाड़ा प्रबोध घिल्डियाल आदि ने देवडोलियों पर पुष्प वर्षा की। हरकी पैड़ी पर श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत गांववासी, हरिद्वार संयोजक महंत अनिल गिरि, सहसंयोजक मुकेश जोशी की मौजूदगी में देवडोलियों की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा अर्चना की गयी। इसके उपरांत भगवान बद्रीविशाल, सुरकंडा देवी, मां धारीदेवी, घडिय़ाल देवता आदि के जयकारे लगाते हुए देव डोलियों को भक्तों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने गंगा स्नान कराया। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने भी ब्रह्मकुंड पर देवडोलियों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शाही स्नान करने के पश्चात देव डोलियां सीसीआर होते हुये पुलिस संचार बेस कैम्प पहुंची। जहां देवडोलियों का भव्य स्वागत कार्यक्रम मेला प्रशासन और मेला पुलिस प्रशासन की ओर से किया गया। मेलाधिकारी दीपक रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ जन्मेजय खंडूड़ी, महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद ने संचार बेस कैम्प में देवडोलियों का माल्यार्पण और.पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि पूर्व में देवडोलियों के स्नान कार्यक्रम को वृहद रूप में करने की योजना थी, जिसमें 250 के लगभग देव डोलियों को प्रतिभाग करना था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते प्रतीकात्मक रूप में देवडोलियों के शाही स्नान की व्यवस्था कराई गई। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में जब हम इस महामारी से ऊबर जाएंगे, तो इसे भव्य और दिव्य रूप से आयोजन कराने में वह.स्वयं किसी न किसी रूप में सहभागिता करेंगे और हर.सहयोग प्रदान करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद ने कहा कि भारत की धार्मिक विरासत बहुत समृद्ध और विश्वव्यापी है। इन परंपराओं को और मजबूती देकर पूरे विश्व में देवडोलियों की पताका को फहराने की जरूरत है। आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी अध्यक्ष झालीमाली देवी आश्रम, क्यूकालेश्वर पौड़ी गढ़वाल ने कहा कि देव डोलियों के शाही स्नान की परंपरा सनातन धर्म की प्रतीक हैं। इसे लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। कोविड महामारी के चलते इसे प्रतीकात्मक स्वरूप देकर शाही स्नान के लिए देवडोलियां हरिद्वार आई हैं। भविष्य में कोविड की मुक्ति के पश्चात इसे और भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने देव डोलियों के शाही स्नान के आयोजन में सहयोग के लिये कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल, मेला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित मीडिया की सकारात्मक भूमिका की सराहना की। इस मौके पर जागर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरिद्वार संयोजक महंत अनिल गिरि ने किया। इस अवसर पर उप मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती, पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश देवली, सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेश सिंह मेहरा, संस्थापक विद्यादत्त रतूड़ी, मनोज रसिक, वंशीधर पोखरियाल, रमेश पैन्यूली, ज्योति सिंह सजवाण, संजय शास्त्री, स्वामी प्रकाशानंद, द्वारिका बिष्ट, रूक्मिणी, आशुतोष गिरि, मुकेश कोठियाल, देवेन्द्र दत्त कोठियाल, आदेश गिरि, भगवान सिंह रांगड़, डीएल गुसांईं, सुरवीर सिंह मटुड़ा सहित सम्बन्धित अधिकारी, पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद देवडोलियां अपने धाम को प्रस्थान कर गईं। उल्लेखनीय है कि श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में देव डोलियां शनिवार को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर स्नान करने के पश्चात शाम को हरिद्वार में प्रेमनगर आश्रम पहुंची थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में 3 मई तक कोविड कर्फ्यू
Next: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की सक्षम के सेवा कार्यो की सराहना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.