Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खून के थक्के जमने के खतरे के बावजूद अमेरिका ने जॉनसन की वैक्सीन से हटाई रोक
  • अंतरराष्ट्रीय

खून के थक्के जमने के खतरे के बावजूद अमेरिका ने जॉनसन की वैक्सीन से हटाई रोक

RNS INDIA NEWS 24/04/2021
rns featured image new

फिर शुरू होगा टीकाकरण

वाशिंगटन। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की एक खुराक के साथ कोविड-19 टीकाकरण पर लगाई गई 11 दिनों की रोक को हटा दिया है। वैज्ञानिक सलाहकारों ने पाया कि इसके फायदे खून के थक्के जमने के दुर्लभ खतरे से बहुत ज्यादा हैं। इसके बाद रोक हटाने का फैसला किया गया। सरकार ने इस टीके के 80 लाख लाभार्थियों में से 15 ऐसे लोगों का पता लगाया, जिनमें खून के थक्के जमने की बेहद दुर्लभ स्थिति उत्पन्न हुई। ये सभी महिलाएं थी जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम थी। इनमें से तीन की मौत हो गई और सात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन अंतत: शुक्रवार को, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र (सीडीसी) ने फैसला किया कि जॉनसन एंड जॉनसन का एक खुराक वाला टीका वैश्विक महामारी से लडऩे में अहम है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि खून के थक्के जमने के इस छोटे से खतरे को चेतावनी देने के साथ ही लगाना चाहिए ताकि कम उम्र की महिलाएं फैसला ले सकें कि उन्हें यह टीका लगवाना है या कोई और विकल्प चुनना है। सीडीसी के निदेशक रोशेल वालेंस्की ने एक बयान में कहा कि अन्य सभी चीजों से ऊपर, हमारे फैसले में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोपरि रखा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में अन्य दुकानों की तरह शराब की दुकानें भी दोपहर 2 बजे के बाद बंद : सीएम
Next: केन्द्र ने ऑक्सीजन से हटाया आयात शुल्क

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.