Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवक को गोली मारने में दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

युवक को गोली मारने में दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/08/2020
rns featured image new

रुडकी। कुन्हारी के युवक सोनू को पुरानी उधारी नहीं देने पर उसी के दोस्त ने अपने भाई के साथ मिलकर गोली मारी थी। गोली से घायल सोनू की तहरीर पर पुलिस ने इस्माइलपुर निवासी दोनों सगे भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनू की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।
लक्सर की सुल्तानपुर चौकी से सटे कुन्हारी गांव निवासी सोनू पुत्र इलम सिंह को रविवार शाम अकबरपुर ऊद गांव के रकबे में लगी एक फैक्ट्री के बाहर गोली मार दी गई थी। गोली सोनू के पैर में लगी थी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया था। सूचना पर पहुंचे सुल्तानपुर चौकी प्रभारी लोकपाल परमार ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल सोनू के बयान दर्ज किए थे। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर देर शाम सोनू ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक सुल्तानपुर के ही इस्माइलपुर निवासी मोहित व रोहित उर्फ सीटी से सोनू का पुराना परिचय है। उनके बीच कुछ पैसों की पुरानी देनदारी भी है। रविवार शाम को रोहित के कहने पर सोनू अकबरपुर ऊद के रकबे में स्थित एक फैक्ट्री के पास एक मकान में खाना लेकर पहुंचा था। वहां रोहित, मोहित के अलावा कई लोग शराब पी रहे थे। जैसे ही सोनू वहां पहुंचा, वैसे ही पुरानी देनदारी को लेकर मोहित उसे गाली देने लगा। सोनू ने मना किया तो उसने तमंचा निकालकर उस पर फायर कर दिया। पर नशे में होने के कारण मोहित का हाथ हिल गया और गोली उसके पैर में लगी। फायर की आवाज सुनकर लोग आए तो दोनों भाई भाग गए। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वायरल वीडियो मामला: क्वारंटाइन सेंटर में एक्पायरी डेट के बिस्कुट देने का आरोप
Next: घर के झगड़े से परेशान बुजुर्ग ने नहर में लगाई छलांग, फिर….

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.