Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट विधायक महेश नेगी बोले- शराब की ओवर रेटिंग नहीं रुकी तो दूंगा धरना
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट विधायक महेश नेगी बोले- शराब की ओवर रेटिंग नहीं रुकी तो दूंगा धरना

RNS INDIA NEWS 21/04/2021
IMG-20210421-WA0008.jpg

अल्मोड़ा/द्वाराहाट। कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में कोहराम मचा कर रख दिया है। कोरोना की इस लहर को पहले से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। इसी कोरोना काल के बीच भी अराजक तत्वों को आराम नहीं है। द्वाराहाट के कुछ क्षेत्रों में शराब की तस्करी भी की जा रही है। द्वाराहाट विधानसभा व बीजेपी के विधायक महेश नेगी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में शराब तय रेट से अधिक मूल्य पर बेची जा रही है। कुछ क्षेत्रों में शराब की तस्करी भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसडीएम को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। यदि इस पर रोक नही लगाई गई तो वह धरने में बैठने से भी परहेज नही करेंगे।
बुधवार को मोबाइल में हुई वार्ता में विधायक नेगी ने बताया कि अभी वह अपना इलाज करा रहे हैं। लेकिन द्वाराहाट विधान सभा के लोग उनके पास लगातार फ़ोन कर रहे हैं कि क्षेत्र में शराब की दुकानों में तय रेट से अधिक दाम पर शराब बेची जा रही है। इससे लोग परेशान हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ इलाकों में शराब की तस्करी की बात भी सामने आ रही है। इस पर भी तत्काल रोक लगनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने द्वाराहाट के एसडीएम से बात भी की है। उनको लोगों की ओर से उनके पास की जा रही शिकायतों के बारे में भी बताया। द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने यह भी कहा कि विधान सभा में तेजी से विकास कार्य हो इसके लिए वह तेजी से काम कर रहे हैं।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना के बीच लोगों को बड़ी राहत देंगी पांच आईटी कंपनियां
Next: सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को दिया जुलाई तक का एडवांस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.