Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को दिया जुलाई तक का एडवांस
  • राष्ट्रीय

सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को दिया जुलाई तक का एडवांस

RNS INDIA NEWS 21/04/2021
rns featured image new

एक्शन में सरकार

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्र सरकार ने कोविड टीकाकरण अभियान में और तेजी लाने की दिशा में 1 मई से देश में 18 साल से ऊपर की उम्र वालों को भी कोरोना का टीका लगाने का फैसला किया है। वैक्सीन की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने भारत में टीका निर्माण कर रही कंपनियों सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को जुलाई तक का 100 फीसदी एडवांस का भुगतान कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने दोनों कंपनियों को कुल 4 हजार 500 करोड़ रुपये की धनराशि का भुगतान किया है। कोविशिल्ड का उत्पादन करने वाले कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट को 3,000 करोड़ रुपये और कोवैक्सिन का उत्पादन करने वाली कंपनी भारत बायोटेक को 1500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। बता दें कि पिछले हफ्ते केंद्र ने भारत बायोटेक की बेंगलुरु फैसिलिटी के लिए भी 65 करोड़ अनुदान को मंजूरी दी थी। इस महीने की शुरुआत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा था कि हमें वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए करीब 3000 करोड़ रुपये की जरूरत है। उद्योग निकाय फिक्की ने भी हाल ही में सुझाव दिया था कि सरकार को देश में कोविड-19 वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए वैक्सीन प्रोड्यूसर को प्रोत्साहन प्रदान करना चाहिए। फिक्की ने उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) प्रकार की योजना के तहत वैक्सीन बनाने वालों के वित्त पोषण की सिफारिश की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट विधायक महेश नेगी बोले- शराब की ओवर रेटिंग नहीं रुकी तो दूंगा धरना
Next: नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के 5 छात्रों ने दिया बैल्ट टैस्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.