Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • छत्तीसगढ़
  • अस्पताल में आग लगने से पांच की मौत, कोविड वार्ड में थे मरीज भर्ती
  • छत्तीसगढ़

अस्पताल में आग लगने से पांच की मौत, कोविड वार्ड में थे मरीज भर्ती

RNS INDIA NEWS 18/04/2021
rns featured image new

अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज

रायपुर, (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर शहर के पचपेड़ीनाका इलाके में स्थित राजधानी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कोरोनावार्ड में आग लगने की से 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्गाचौक भाठागांव रायपुर निवासी नरोत्तम प्रसाद सोनकर 34 वर्ष ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी का पिता भक्तशरण सोनकर का स्वास्थ्य खराब होने के चलते 14 अप्रैल को राजधानी सुपरसपेस्लिटी अस्पताल पचपेड़ीनाका में ले गया था। जहां टेस्ट के दौरान डॉक्टर द्वारा प्रार्थी के पिता को कोरोना पाजिटिव होना बताए जाने पर उपचार के लिये 15 अप्रैल को राजधानी अस्पताल के द्वितीयतल में एस आईसीयू कमरा नंबर 115 में भर्ती किया था। 17 अप्रैल को अस्पताल के बाहर पीडि़त ग्रेनाईट दुकान में बैठा था तभी शाम 4.15 बजे अस्पताल के दूसरे मंजिल से धुंआ निकलते देख अस्पताल के अंदर गया जहां अफरा-तफरी मची हुई थी। एस आईसीयू रुम में काफी धुंआ भरा हुआ था अंदर जाकर अपने पिता को नीचे उठाकर लाने पर उनका चेहरा काला पड़ गया था। तुरंत एंबुलेंस से संजीवनी अस्पताल दावड़ा कालोनी ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा अस्पताल में अग्निशमन की कोई पर्याप्त व्यवस्था नही की गई है। और वहां पर आग बुझाने के लिये कोई संयंत्र भी नही है। अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही व असुरक्षा के कारण अस्पताल में आग लगने से प्रार्थी के पिता की मौत हो गई तथा अस्पताल में भर्ती वंदना नाम की महिला ,रमेश साहू,ईश्वर रांव ,देवकी सोनकर की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। घटना की संबंध में आईसीयू वार्ड के पंखे में आग लगना बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाने तथा मरीजों की जान बचाने के लिये अपनी जान की परवाह किये बिना अस्पताल का कांच तोड़कर धुंआ बाहर निकाला। वहीं इस घटना को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेहद दुर्भाग्यजनक बताया और हादसे में मृत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ.एस भारतीदासन ने और एसएसपी अजस यादव ने घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने यहां मदद कार्यो का अवलोकन किया। हादसे में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने दुख जताया है व उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नहीं होंगी उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं, 12वीं की परीक्षाओं पर फैसला बाद में
Next: कोरोना टेस्ट कराने वालों का दबाव बढ़ने से रही अव्यवस्था हावी

Related Post

rns featured image new
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

नक्सलियों के किए आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान शहीद

RNS INDIA NEWS 26/04/2023 0
rns featured image new
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

झारखंड में 50 हजार ‘रानी मिस्त्रियों’ ने पुरुषों के वर्चस्व वाले पेशे में गाड़ा झंडा

RNS INDIA NEWS 23/04/2023 0
rns featured image new
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा चुनाव: भूपेश बघेल बोले- साथियों को संभालकर रखना पड़ेगा, भाजपा कुछ भी कर सकती है

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.