Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना टेस्ट कराने वालों का दबाव बढ़ने से रही अव्यवस्था हावी
  • देहरादून

कोरोना टेस्ट कराने वालों का दबाव बढ़ने से रही अव्यवस्था हावी

RNS INDIA NEWS 18/04/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। जांच को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। शनिवार को टेस्ट कराने वालों का दबाव बढऩे से अव्यवस्था हावी रही। हैरत की बात यह है लोगों की भीड़ को काबू में करने के इंतजाम नहीं थे। ऐसे में दो गज की दूरी की धज्जियां उड़ती नजर आईं। कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। सरकारी अस्पताल में कोरोना टेस्ट के दौरान बदइंतजामी देखने को मिली। खुले आसमान के नीचे कोरोना जांच हो रही है। धूप और बारिश से बचाव के इंतजाम नहीं है। बीते तीन दिन से जांच कराने वालों का दबाव बढ़ा है। ऐसे में लोग छाया की तलाश में जहां-तहां खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। पंजीकरण का जिम्मा दो कर्मियों पर होने के कारण विलंब होता है। इस स्थिति में पहले पंजीकरण कराने की होड़ में लोग दो गज की दूरी बनाने की अनिवार्यता भूल जाते हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना है। टेस्ट कराने आए जागरूक लोगों ने अस्पताल प्रशासन से अव्यवस्था से बचाव को एक और पंजीकरण काउंटर लगाने और व्यवस्था बनाने के लिए एक होमगार्ड जवान की ड्यूटी लगवाने की मांग की है। शनिवार को टेस्ट कराने आए लोग बदइंतजामी से आक्रोशित हुए।
कोरोना जांच कराने को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। जितनी ज्यादा जांच होगी उससे कोरोना का प्रभाव कम होगा। जांच स्थल पर व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए दो होमगार्ड की ड्यूटी लगायी जाएगी। – डा. विजयेश भारद्वाज, सीएमएस, सरकारी अस्पताल

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्पताल में आग लगने से पांच की मौत, कोविड वार्ड में थे मरीज भर्ती
Next: बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की टीम पर हमला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.