Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • स्मैक की बिक्री कर रहा दंपति गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

स्मैक की बिक्री कर रहा दंपति गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/04/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एसएसपी के नशे के खिलाफ मिले निर्देश पर क्षेत्र में लंबे समय से स्मैक की बिक्री कर रहे दंपति को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक व लाखों की नगदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़ी स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये बतायी जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर प्रमोद कुमार, क्षेत्राधिकारी बाजपुर दीपशिखा अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर थानाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। रविवार को थानाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने करतारपुर रोड निवासी शाकिर उर्फ नकटा पुत्र सनवर के यहां छापा मारा। छापे के दौरान शाकिर और उसकी पत्नी शाहीन को स्मैक की बिक्री करते हुए पकड़ा। पुलिस ने एक के कब्जे से 19.84 ग्राम स्मैक व दूसरे के कब्जे से 34.67 ग्राम स्मैक कुल 54.51 ग्राम स्मैक प्राप्त की। साथ ही 154300 रुपये व एक छोटा इलेक्ट्रानिक तराजू मय सिल्वर फॉइल रोल बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी इस धंधे में काफी समय से लिप्त थे। पूछताछ में शाकिर ने बताया कि वह स्मैक फतेहगंज पूर्वी (यूपी) से खरीद कर लाता है और स्मैक को घर लाकर दोनों पति-पत्नी नशेडिय़ों को चोरी छिपे बेचते हैं। उसने बताया कि वह बरामद स्मैक फतेहगंज पूर्वी से ही खरीदकर लाया था। बरामद रुपये स्मैक की बिक्री से ही एकत्र किये गये थे। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पकडऩे वाली टीम में एसओजी व एडीटीएफ प्रभारी राजेश पांडेय, एसआई शंकर सिंह रावत समेत दर्जनों पुलिसकर्मी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घायल सांभर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Next: शिक्षकों और छात्रों के सुरक्षा की दृष्टि से अविलम्ब 15 मई तक बन्द किये जाएं प्रदेश के सभी विद्यालय- मनोज तिवारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.