Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • अल्मियॉ बिल्डिंग नौधर एवं बिमौला को कंटेनमेंट जोन घोषित
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

अल्मियॉ बिल्डिंग नौधर एवं बिमौला को कंटेनमेंट जोन घोषित

RNS INDIA NEWS 03/08/2020
1596459924499_05

बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने कार्यभार संभालते ही कोरोना संक्रमण की रोकने को कसरत शुरू कर दी है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ और क्वारंटाइन सेंटर टीआरसी बैजनाथ का निरीक्षण किया। गरुड़ क्षेत्र में बनाए गए कंटेनमेंट जोन का भी निरीक्षण किया। मालूम हो कि रविवार की शाम पांच जिलाधिकारी ने यहां कार्यभार संभाला था। सोमवार को डीएम गरुड़ के उस क्षेत्र में पहुंचे, जहां 30 लोग एक साथ संक्रमित मिले थे। उन्होंने क्षेत्र के अल्मियॉ बिल्डिंग नौधर एवं बिमौला को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। जिसे दो सेक्टर में विभाजित किया गया है। सेक्टर एक में कैलाश सिंह अल्मियॉ भवन एवं दुकान नौधर गरुड़ पुल से लगभग 100 मीटर बागेश्वर मोटर मार्ग तक लगभग 30 भवन तथा सेक्टर दो में मंगल राम का मकान बिमौला 150 मीटर घौनाई मोटर मार्ग तक जिसमे लगभग 30 भवन हैं। इसके अतिरिक्त बैजनाथ तिराहे से पंजास तिराहे तक जिसमें सिल्ली, पाये, दर्शनी, टानीखेत, स्याल्दे, बयालिसेरा, फलवाडीगूठ, भकुनखोला, नौधर एवं गढसेर राजस्व ग्राम सम्मलित है जिसमें प्रभावित मकानों की संख्या 800 है। जिसे बफर जोन घोषित किया गया है। डीएम ने सीएमओ को कंटेनमेंट जोन में लोगों के अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए सभी के सैम्पल लेने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिये है कि क्षेत्र में यातायात एवं कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जरूरी बैरिकेडिंग आदि कराते हुए विभिन्न टीमों के माध्यम से संक्रमित व्यक्तियों की कान्टेक्ट ट्रेसिंग अनिवार्य रूप से कराए। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिये हैं कि क्षेत्र में भ्रमण कर शान्ति व्यवस्थाएं बनाये रखने तथा क्षेत्रवासियों को वर्तमान जरूरत के अनुरूप जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति विभाग से कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने डीएसओ को भी निर्देशित करते हुए कहा कि वे संबंधित क्षेत्र में जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता विभिन्न टीमों के माध्यम से एसडीएम गरुड़ से समन्वय स्थापित कर कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैजनाथ के निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. बीडी जोशी एवं संबंधित चिकित्साधिकारी से कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत एवं विभिन्न स्वास्थ्य सुविधायें एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने डीएम को अवगत कराया कि विगत दिनों गरुड़ क्षेत्र में पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों का वर्तमान में कोविड चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किसी भी सामग्री की जरूरत है तो उसे तत्काल अवगत कराया जाय ताकि आवश्यक सामग्री तत्काल उपलब्ध करायी जा सके। नीरीक्षण के दौरान सीडीओ डीडी पंत, पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी, एसडीएम योगेंद्र सिंह, बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएस गुंजयाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रक्षाबंधन पर बंद रहा गरुड़ और टीट बाजार
Next: आपदा प्रभावितों का हालचाल जानने पहुंची जिला पंचायत सदस्य

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
Dhami cm helpline sameeksha
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ की धनराशि की मंजूरी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.