Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की टीम पर हमला
  • ऊधम सिंह नगर

बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की टीम पर हमला

RNS INDIA NEWS 18/04/2021
rns featured image new

जेई और लाइनकर्मी को डंडों तथा लात-घूंसों से पीटा

काशीपुर। बिजली चोरी पकडऩे गई ऊर्जा निगम की टीम पर दो युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने जेई और लाइनकर्मी की बाइक को पकड़ कर खेत में गिरा दिया और दोनों को डंडों तथा लात-घूंसों से पीटा। जेई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। शनिवार को जेई सुबोध कुमार नेगी ने कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में तहरीर दी। उन्होंने कहा शुक्रवार शाम वे टीम के साथ ग्राम गुलजारपुर में निर्मित लाइन का निरीक्षण करने गए थे। वापसी में उन्हें ग्राम बाजावाला में सुखवंत सिंह के खेत में स्थापित उपकेंद्र ट्रांसफार्मर की एलटी लाइन में केबिल डालकर मोटर से बिजली चोरी करती मिली। मोटर स्वामी सुखवंत ने बिजली चोरी करना स्वीकार किया। इस पर टीम ने केबिल काटकर अपने कब्जे में ले ली। इसी दौरान सुखवंत का बेटा गुरविंदर सिंह वहां आ गया और उसने उनकी बाइक में लात मारते हुए लाश बिछाने की धमकी दी। इसके बाद वे टीम के साथ कुंडेश्वरी की तरफ चल गये। कुछ देर बाद सुखवंत का बेटा गुरविंदर और गांव का ही हरपाल सिंह पुत्र जसवंत सिंह बाइक पर उनका पीछा करते हुए आए। उन्होंने बाइक पर पीछे बैठे लाइनमैन सत्य प्रकाश को जान से मारने की नीयत से पकड़ लिया। खींचतान में बाइक सडक़ से नीचे गिर गई। इससे पहले वे और लाइनमैन उठ पाते दोनों युवकों ने उन्हें डंडे तथा लात-घूंसों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। दूसरी बाइक पर आए लाइनकर्मी जोगा सिंह ने शोर मचाकर आसपास खेतों में काम करने वाले लोगों को बुलाया। इसके बाद दोनों वहां से भाग गये। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर धारा के 323, 504, 506, 332, 353, 427 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
तीन को बिजली चोरी करते पकड़ा: काशीपुर। ऊर्जा निगम की टीम ने कुंडेश्वरी में छापेमारी कर तीन को बिजली चोरी करते पकड़ा। उपखण्ड अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सैनी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कुंडेश्वरी क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी चरण सिंह, गुरदीप सिंह और सुखविंदर के खिलाफ धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना टेस्ट कराने वालों का दबाव बढ़ने से रही अव्यवस्था हावी
Next: आग बुझाने पहुँची फायर बिग्रेड की गाड़ी तेल नहीं होने के कारण नहीं हो सकी चालू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.