Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्राचार्य समेत अन्य शिक्षकों के समय से नहीं आने पर छात्रसंघ ने किया हंगामा
  • ऊधम सिंह नगर

प्राचार्य समेत अन्य शिक्षकों के समय से नहीं आने पर छात्रसंघ ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 17/04/2021
rns featured image new

काशीपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य समेत अन्य शिक्षकों के समय से नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए छात्रसंघ ने हंगामा किया। आरोप है कि आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज गेट बंद कर प्राचार्या को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र जिद पर अड़े रहे। शनिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक दिवाकर, उपाध्यक्ष अभिषेक यादव की अगुवाई में छात्र महाविद्यालय गेट पर एकत्र हुए। करीब 11 बजे यह लोग गेट पर ही धरने पर बैठक गये। इनका आरोप था कि महाविद्यालय खुलने का समय सुबह 10 बजे है, लेकिन प्राचार्य समेत अधिकांश शिक्षक 11 बजे के बाद ही महाविद्यालय पहुंचते हैं। आरोप लगाया कि शनिवार को भी प्राचार्य व अन्य शिक्षक 11.30 बजे के बाद महाविद्यालय पहुंचे। इस पर इन लोगों ने आपत्ति जताकर इन लोगों को गेट पर ही रोक दिया। प्राचार्य डा.कमला चन्याल के काफी समझाने के बाद भी जब यह लोग नहीं माने तो उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने छात्रों को धरना समाप्त कर प्राचार्य को अंदर प्रवेश करने के लिये कहा, लेकिन छात्रों ने अपना धरना समाप्त नहीं किया। अध्यक्ष मयंक दिवाकर ने कहा कि छात्रों के कुछ मिनट देरी से आने पर शिक्षक कक्षा में घुसने नहीं देते, लेकिन लंबे समय से देखा जा रहा है कि प्राचार्य व अन्य शिक्षक ही समय से नहीं पहुंच रहे हैं। इससे छात्रों में असंतोष है। मयंक ने कहा कि जब तक यह लोग अपना रवैया नहीं सुधारेंगे तब तक इन लोगों को ऐसे ही विरोध का सामना करना पड़ेगा। मौके पर ऋतिक यादव, नितिंजय, दीपक, सचिन, मृत्युंजय पांडे, सत्यम, प्रिंस, अविनाश तिवारी, अजीत चौधरी आदि छात्र मौजूद रहे।

मैं और पूरा स्टाफ ईमानदारी से कर रहा काम: डॉ.कमला
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डा.कमला चन्याल ने बताया कि वह रोजाना समय से महाविद्यालय पहुंचती हैं, लेकिन आज उनकी कार का टायर पंक्चर होने से उन्हें कुछ विलंब हुआ। लेकिन, जब वह पहुंची तो नाराज छात्रों ने उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जो कि गलत है। डा.चन्याल ने कहा कि वह और उनका स्टाफ पूरी ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्वालापुर कोतवाल लाइन हाजिर, दो सिपाही सस्पेंड
Next: राशिफल 18 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.