Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • परिवार के 4 सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने पर शिक्षक की सदमे से मौत
  • ऊधम सिंह नगर

परिवार के 4 सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने पर शिक्षक की सदमे से मौत

RNS INDIA NEWS 17/04/2021
default featured image

काशीपुर। पत्नी, बेटी समेत परिवार के चार सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव आने से सदमे में आये शिक्षक की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शिक्षक डिप्रेशन में आ गये थे। हालांकि, शिक्षक जांच में खुद नेगेटिव आए थे। जानकारी के अनुसार मोहल्ला आवास विकास निवासी विभव कुमार श्रीवास्तव(52) काशीपुर के उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता थे। बताया जा रहा है कि वह बीते दिनों पत्नी और बेटी को लेने फैजाबाद गये थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने अपने साथ पत्नी-बेटी, भाई-भतीजी की कोरोना जांच कराई थी। 15 अप्रैल को आई रिपोर्ट में शिक्षक को छोडक़र बाकी सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बताया जा रहा है कि परिवार के चार सदस्यों को कोरोना से वह डिप्रेशन में चले गये। तबीयत बिगडऩे पर 15 अप्रैल को ही उन्हें रामनगर रोड के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से शिक्षक के कहने पर उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि शिक्षक का ऑक्सीजन लेवल कम पाया गया था। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि विभव के पिता रेलवे से सेवानिवृत हुए थे। परिवार की जिम्मेदारी शिक्षक पर ही थी। साथी शिक्षकों का कहना है कि परिवार के सभी सदस्यों के संक्रमित आने से वह काफी परेशान थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना इफेक्ट से कई परीक्षाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे
Next: दो स्नान के बाद कुंभ को प्रतीकात्मक रखा जाए

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा नेता पर जबरन वृद्धा की फसल जोतने का आरोप

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

फास्ट फूड मार्केट में हुए मामूली विवाद में युवक को चाकू मारा, गंभीर

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.