Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • न्यायालय
  • नीट पीजी परीक्षा स्थगित कराने सुको पहुंचे डॉक्टर
  • न्यायालय

नीट पीजी परीक्षा स्थगित कराने सुको पहुंचे डॉक्टर

RNS INDIA NEWS 17/04/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर नौ डॉक्टरों के एक समूह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर नीट पीजी परीक्षा स्थगित करने की मांग की है। देशभर के मेडिकल कॉलेजों में पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) प्रवेश परीक्षा 18 अप्रैल को होनी है, जिसे स्थगित करने की मांग के साथ डॉक्टरों का समूह सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है।
याचिकाकर्ताओं ने दलील दी है कि महामारी के बीच परीक्षा आयोजित करना एक तरह से स्नातक डॉक्टरों पर अखिल भारतीय स्तर पर दबाव डालना है, जबकि सरकार ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षाओं को पहले ही स्थगित कर दिया है।
वकील पल्लवी प्रताप के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि नीट पीजी परीक्षा शुरू में जनवरी 2021 के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन कोविड की स्थिति के कारण स्थगित कर दी गई थी, जो वर्तमान में प्रतिदिन 1 लाख से अधिक मामलों से तो बेहतर ही थी।
दलील दी गई है कि तब की स्थिति आज की स्थति से काफी बेहतर थी, क्योंकि तब अपेक्षाकृत कोरोना संक्रमण के कम मामले आ रहे थे।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने 9 अप्रैल को एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें 18 अप्रैल के लिए परीक्षा तय की गई थी।
दलील में कहा गया है कि 18 अप्रैल को पूरी अधिसूचना और परीक्षा का संचालन, कोविड-19 मामलों में वर्तमान वृद्धि और अस्पतालों में डॉक्टरों और बेड की अनुपलब्धता को देखते हुए सार्वजनिक हित में नहीं है। शीर्ष अदालत की ओर से शुक्रवार को इस याचिका पर सुनवाई किए जाने की संभावना है।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विदेश से 50 हजार मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन होगी आयात
Next: नासा का स्पेसएक्स क्रु-2 22 अप्रैल को लॉन्च होने के लिए तैयार

Related Post

SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
rns featured image new
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

पत्नी और बच्चों का खर्च नहीं उठा सकते तो शादी ही मत करो, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

RNS INDIA NEWS 22/04/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

‘महिलाओं को कोई नौकरी पर नहीं रखेगा’, पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

RNS INDIA NEWS 13/03/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.