Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मनेंद्रगढ़, पीजीएम और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में महसूस किए गए हल्के भूकंप के झटके
  • राष्ट्रीय

मनेंद्रगढ़, पीजीएम और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में महसूस किए गए हल्के भूकंप के झटके

RNS INDIA NEWS 11/04/2021
rns featured image new

कोई हताहत नही

पेंड्रा/मनेन्द्रगढ़, 11 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे दो जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ और बैकुण्ठपुर में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए हैं, ये भूकंप के झटके आज 12 बजकर 52 मिनट पर आए हैं। वहीं मध्यप्रदेश के अनूपपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, 12.54 मिनट पर झटके महसूस किए गए हैं। झटके लगभग 5 सेकंड के लिए महसूस किए गए हैं। हालांकि इस भूकंप में किसी भी प्रकार की जनधन की हानि की खबर नहीं मिली है। इधर सूत्रों के अनुसार आज दोपहर में गौरेला के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके लगने से लोग भयभीत हो गए। पेंड्रा में भी झटके महसूस किए गए। मरवाही, सिवनी, परासी, भर्री-डाँड़ में 12 बजकर 54 मिनट में 2 सेकंड के लिए भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। खबर लिखे जाने तक कोई जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वहीं अनूपपुर में भी हल्के झटके महसूस किए गए। राज नगर में भूकंप के झटके लगे जोकि लगभग 5 सेकंड तक रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘टीका उत्सव’ कोरोना के विरुद्ध दूसरी बड़ी लड़ाई की शुरुआत: पीएम मोदी
Next: म्यांमार में जारी है खूनी खेल, सेना ने फिर 82 लोगों को उतारा मौत के घाट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.