Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • एम्स के 50 कर्मचारी कोरोना संक्रमित
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

एम्स के 50 कर्मचारी कोरोना संक्रमित

RNS INDIA NEWS 10/04/2021
rns featured image new

गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टर भी मिले पॉजिटिव

नई दिल्ली, (आरएनएस)। कोरोना की दूसरी लहर के चलते दिल्ली में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं. कोरोना एक बार फिर से अस्पतालों के डॉक्टर, कर्मचारी और अन्य स्टाफ को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है.
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 50 से ज्यादा कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने का पता चला है. जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह में 50 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के मेडिसिन विभाग में कुछ डॉक्टर संक्रमित हुए हैं. वहीं सर्जरी विभाग के कई डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
उधर, गुरुवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 37 डॉक्टर संक्रमित हो गए हैं और उनमें से पांच को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ हफ्ते में कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी हुई है और पहली बार 7,000 से ज्यादा मामले आए हैं. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 महामारी की हालिया लहर में 37 डॉक्टरों में संक्रमण की पुष्टि हुई है.
निजी अस्पताल सर गंगा राम हॉस्पिटल के एक सूत्र ने बताया, ‘अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों का उपचार करते हुए 37 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं. इन डॉक्टरों में से अधिकतर में कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं. कुल 32 डॉक्टर पृथक-वास में हैं और बाकी पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’ पिछले एक साल से महामारी के दौरान सर गंगाराम अस्पताल ने कोविड-19 के उपचार में अग्रणी भूमिका निभायी है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय बलों के खिलाफ ममता के बयान से चुनाव आयोग हुआ नाराज
Next: मरने के बाद रेप पीड़िता को मिला न्याय

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.