Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केंद्रीय बलों के खिलाफ ममता के बयान से चुनाव आयोग हुआ नाराज
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बलों के खिलाफ ममता के बयान से चुनाव आयोग हुआ नाराज

RNS INDIA NEWS 10/04/2021
rns featured image new

नोटिस भेजा, मांगा जवाब

नई दिल्ली, (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर केंद्रीय सुरक्षा बलों पर गलत बयानबाजी के आरोप में चुनाव आयोग ने दूसरी बार नोटिस भेजा है। ममता केंद्रीय सुरक्षा बलों पर भाजपा की मदद करने और बंगाल के मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप लगाती रही हैं। इसी सिलसिले में आयोग ने ममता बनर्जी को दूसरी बार नोटिस भेजा है। इससे पहले आयोग ने ममता को मुस्लिमों के एकजुट हो जाने वाले बयान पर नोटिस भेजा था।
सीएम को जारी किए गए नोटिस में चुनाव आयोग ने ममता के उन बयानों का भी जिक्र है, जिसमें तृणमूल का एक प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश बॉर्डर की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ पर एक पार्टी के पक्ष में ग्रामीणों को धमकाने का आरोप लगाया था। चुनाव आयोग ने कहा कि बीएसएफ देश की बेहतरीन फोर्स में से एक है इसपर टीएमसी की ओर से आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
चुनाव आयोग का कहना है कि ममता का बयान चुनाव आचार संहिता के साथ ही आईपीसी की धारा 186, 189 और 505 का उल्लंघन है। ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग ने 10 अप्रैल को दिन में 11 बजे तक जवाब मांगा हैं। आयोग का कहना है कि अगर ममता बनर्जी जवाब नहीं देती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले टीएमसी ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय सुरक्षाबल बंगाल में उनके वोटरों को पोलिंग बूथ पर जाने से रोक रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैरसैंण कमिश्नरी का फैसला वापस, देहरादून में लगा नाइट कर्फ्यू
Next: एम्स के 50 कर्मचारी कोरोना संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.