Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • डीएनए मिलान के बाद विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • नैनीताल

डीएनए मिलान के बाद विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/04/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। एक साल पहले विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म के आरोपी को डीएनए सैंपल के मिलान के बाद हुई शिनाख्त के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीडि़ता के पड़ोसी समेत 36 लोगों से पूछताछ के बाद तीन लोगों के डीएनए सैंपलों की जांच कराई थी। शुक्रवार आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार सितंबर 2020 में राजपुरा निवासी मानसिक विक्षिप्त 22 वर्षीय युवती के गर्भवती होने से हडक़ंप मच गया था। युवती के पिता ने पड़ोसी युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मानसिक अस्वस्थता के चलते युवती कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर क्षेत्र के 36 लोगों से पूछताछ की। इसके बाद तीन लोगों के खून के नमूने लिए गए। इसमें एक पड़ोसी भी शामिल था। फॉरेंसिक टीम की जांच में तीनों संदिग्धों के खून सैंपल युवती से जन्मी बच्ची के खून से मिलाए गए तो पड़ोसी का डीएनए मैच हो गया। जांचकर्ता दरोगा दीपा जोशी ने इस आधार पर आरोपी यशपाल आर्य निवासी राजपुरा को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।

जेल क्लर्क का बेटा 15.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जेल क्लर्क का बेटा 15.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
Next: राशिफल 10 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.