Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जलभराव और क्षतिग्रस्त सडक़ से लोग परेशान
  • हरिद्वार

जलभराव और क्षतिग्रस्त सडक़ से लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 02/08/2020
default featured image

रुडकी। रामनगर लेबर चौक और सिद्धार्थ एंक्लेव में जलभराव और क्षतिग्रस्त सडक़ से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जल निकासी नहीं होने के कारण पानी लोगों के घरों के बाहर जमा हो रहा है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक पानी निकासी की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। सिद्धार्थ एंक्लेव और रामनगर लेबर चौक पर जलभराव की समस्या से करीब दो हजार की आबादी को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। जरा सी बरसात होने के बाद ही सडक़ पर तालाब जैसा नजारा देखने को मिलता है। वहीं सडक़ पर बने गड्ढे समस्या और बढ़ा रहे हैं। जिसके कारण लोगों को आवाजाही में दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। छह माह पहले भी लोगों ने समस्या को लेकर निगम अधिकारियों का घेराव किया था। उस दौरान अधिकारियों ने समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अधिकारियों ने अभी तक कोई सुध नहीं ली है। क्षेत्रवासी वरुण सिंह सैनी, राज सिंह और अमरीश ने बताया कि लेबर चौक और सिद्धार्थ एंक्लेव की समस्या से लोग बहुत परेशान हो गए हैं। बताया कि पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। बताया कि जनप्रतिनिधियों से लेकर निगम अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नरेश, रमेश, ज्ञानचंद और सुशील ने बताया कि कई बार इस रोड पर जलभराव के चलते दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बताया कि लगातार गली में पानी जमा रहने से लोगों को जनजनित बीमारियां फैलने का खतरा सता रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

कृष्णा नगर वार्ड में खत्म नहीं हो रही जलभराव की समस्या
कृष्णानगर वार्ड के लोग अपने क्षेत्र की जलसमस्या को लेकर काफी परेशान हैं। क्षेत्रीय महिला पार्षद ने जलभराव की समस्या के लिए दो विधायकों से गुहार भी लगा ली है। लेकिन अभी तक भी कुछ हल नहीं निकला है। क्षेत्रीय निवासी संजय कश्यप ने बताया तीन दिन पहले हुई बरसात के पानी अभी भी सडक़ों पर जमा है। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना पॉजीटिव मरीज के संपर्क में 11 स्वास्थ्य कर्मी
Next: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

Related Post

default featured image
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिला अधिकारों व यूसीसी पर कार्यशाला, कानूनी जागरूकता पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • 20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.