Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जनता सर्वोपरि है, उनकी समस्याओं को दूर करना सरकार का दायित्व: सीएम
  • देहरादून

जनता सर्वोपरि है, उनकी समस्याओं को दूर करना सरकार का दायित्व: सीएम

RNS INDIA NEWS 06/04/2021
rns featured image new

नियत समय के भीतर ही होंगे विधान सभा चुनाव

 

देहरादून। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीजापुर हाउस में लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिये। मंगलवार को मीडिया से रूबरू सीएम तीरथ रावत ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। कहा कि भाजपा सरकार जनता की सेवा कर विकास कार्यों के बूते रिजल्ट देगी। किसी में यह भ्रम न हो कि पहले ही विस चुनाव हो सकते हैं। यह पूछने पर किस विस सीट से चुनाव लड़ेंगे, तीरथ बोले, कि यह तो हाईकमान को ही तय करना है और अभी यह आगे की बात है। पहले तो सल्ट उप चुनाव सामने हैं जिसे भाजपा भारी मतों से जीतने जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सल्ट उप चुनाव में जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है, चूंकि जनता भी जानती है कि विकास कार्य सिर्फ भाजपा ही कर सकती है और कभी छलावा नहीं करती। छलावा तो कांग्रेस पार्टी करती आई है। जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरी तरह से विश्वास है। उत्तराखंड में आजादी के बाद पहली बार रेल लाइन पर काम हुआ है। रामनगर से चौखुटिया तक भी भविष्य में ट्रेन चलेगी, सल्ट को भी इसका फायदा होगा। सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ रही है।
कोविड: सीएम तीरथ बोले कि जब पद संभाला था तो तब वास्तव में कोरोना स्थिति काफी हद तक ठीक थी, पर धीरे-धीरे चिंताजनक होने लगी, इसीलिए देश के 12 राज्यों से उत्तराखंड आने वालों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। राज्य में लाकडाउन की स्थिति न बढ़े, इसके लिए सरकार सजग होने के साथ ही नियमों का पालन सख्ती से करा रही है।
सीएम बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर के बजाय इनोवा से चलेंगे: सीएम तीरथ सिंह रावत जनता से और नजदीकी बनाने के लिए बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर के बजाय सार्वजनिक कार्यक्रमों में इनोवा से जाएंगे। फॉर्च्यूनर के बुलेट पु्रफ होने से उसके शीशे नहीं खुल पाते थे, इस वजह से जनता से मिलने में दिक्कतें आती थी जबकि इनोवा में यह दिक्कत नहीं है और सफर के दौरान जनता और कार्यकर्ताओं से सीधे तौर पर आसानी से मिला जा सकता है।

लोगों की सुनी समस्याएं: कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सीएम तीरथ ने मंगलवार सुबह बीजापुर हाउस में लोगों से मुलाकात की कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अफसरों से कहा कि जनता सर्वोपरि है, लोगों की समस्याओं को दूर करना सरकार का दायित्व है। कोशिश की जा रही है कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर ही हो जाए। वर्चुअल रात्रि चौपाल इसी क्रम में की जा रही हैं। अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि लोगों को अपने काम के लिए अनावश्यक चक्कर न काटने पड़े। जनता और प्रशासन के बीच संवाद कायम किया जा रहा है। जन भावनाओं के अनुरुप प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है। सबका साथ और सबका विकास के ध्येय से विकासपरक योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दी विभिन्न जनपदों की विधानसभाओं हेतु रूपये 114 करोड़ 14 लाख 69 हजार की कार्ययोजना की स्वीकृति
Next: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.