Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मुख्तार अंसारी आठ अप्रैल से पहले बांदा जेल में होंगे शिफ्ट, पंजाब सरकार ने भेजा हैंडओवर का पत्र
  • राष्ट्रीय

मुख्तार अंसारी आठ अप्रैल से पहले बांदा जेल में होंगे शिफ्ट, पंजाब सरकार ने भेजा हैंडओवर का पत्र

RNS INDIA NEWS 05/04/2021
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में लम्बे समय से बड़ी हलचल मचाने वाले बहुजन समाज पार्टी के विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी की जल्दी ही घर वापसी यानी पंजाब से उत्तर प्रदेश वापसी होगी। पंजाब की रोपड़ जेल में लम्बे समय से बंद मुख्तार अंसारी को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश वापस लाया जा रहा है। पंजाब सरकार के तमाम जतन के बाद भी मुख्तार अंसारी का प्रयास असफल हो गया। पंजाब सरकार का पत्र अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी को मिला है। पत्र में मुख्तार अंसारी को आठ अप्रैल से पहले उत्तर प्रदेश सरकार को हैंडओवर करने का जिक्र है। मऊ से बहुजन समाज पार्टी के विधायक बाहुबली मुख़्तार अंसारी की कस्टडी हस्तांतरण को लेकर पंजाब सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखा है।
बाहुबली मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में रखा जाएगा। वहां पर भी सुरक्षा के इंतजाम काफी सख्त कर दिए गए हैं। बांदा जेल के बाहर दो पुलिस चौकी बनाई गई है, जहां पर पीएसी की बटालियन को तैनात किया गया है। पंजाब सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह ने उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी को पत्र लिखा है। जिसमें मुख्तार अंसारी का हैंडओवर आठ अप्रैल से पहले लेने का निर्देश है। पंजाब के रोपड़ जिला के रूपनगर जेल में बंद मुख्तार अंसारी को आठ अप्रैल से पहले से उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपा जाएगा। बांदा जेल में शिफ्ट होने के बाद मुख्तार अंसारी पंजाब के केस में 12 अप्रैल की सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होगा।
पंजाब सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह ने अपने पत्र में मुख्तार अंसारी के खराब स्वास्थ्य कारणों का भी हवाला दिया है। पत्र में लिखा गया है कि मुख्तार अंसारी का हैंडओवर लेने के दौरान विधिवत सुरक्षा और मेडिकल व्यवस्था करें। मुख्तार के टेकओवर के दौरान अच्छे वाहन का बंदोबस्त करने के साथ ही अंसारी की मेडिकल रिपोर्ट का भी ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही पत्र में लिखा गया है कि 12 को मोहाली कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के समय भी जेल में पुख्ता व्यवस्था करें।

पंजाब पुलिस लाएगी बांदा
बाहुबली मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में पंजाब पुलिस की अभिरक्षा में ही आएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस उसको पंजाब के रोड़ से लाने की कोई तैयारी नहीं कर रही है। मुख्तार को यूपी वापस भेजने की जो समय सीमा सुप्रीम कोर्ट ने तय की है, उसके मुताबिक कार्रवाई पंजाब पुलिस को करनी है। इस कारण यूपी पुलिस ऐसा कोई विशेष दस्ता नहीं बना रही है, जो उसे लेने पंजाब जाएगा। पंजाब पुलिस ही उसे अपनी अभिरक्षा में लाकर बांदा जेल में दाखिल करेगी। मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से पंजाब के रोपड़ जिले की जेल में ले जाया गया था। मुख्तार से संबंधित मुकदमे की सुनवाई प्रयागराज के एमपी-एमएए कोर्ट में चल रही है।

क्यों बांदा से पंजाब शिफ्ट किया गया मुख्तार
उत्तर प्रदेश में दर्जन भर से अधिक गंभीर अपराध में वांछित बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश के बांदा जेल से पंजाब के रोपड़ जिले के रूपनगर जेल में पंजाब का एक मामला भी बेहद गंभीर होने के कारण भेजा गया। आठ जनवरी 2019 को मोहाली के बड़े बिल्डर की शिकायत पर वहां की पुलिस ने अंसारी के खिलाफ 10 करोड़ की फिरौती मांगने का केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस 12 जनवरी को प्रोडक्शन वारंट हासिल करने के लिए कोर्ट पहुंची। 21 जनवरी 2019 को मोहाली पुलिस मुख्तार अंसारी को प्रोडक्शन वारंट पर उत्तर प्रदेश से मोहाली ले आई। 22 जनवरी को कोर्ट ने उसे एक दिन की रिमांड पर भेज दिया। 24 जनवरी को उसे न्यायिक हिरासत में रोपड़ जेल भेज दिया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम इसके बाद आठ बार मुख्तार अंसारी की रिमांड लेने पंजाब के रोपड़ जिले गई थी। इसके बाद हर बार सेहत, सुरक्षा व कोरोना संक्रमण का कारण बताकर पंजाब पुलिस ने उसको उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने से इन्कार कर दिया। पंजाब पुलिस डॉक्टर की सलाह का हवाला देती रही कि अंसारी को डिप्रेशन, शुगर, रीढ़ की बीमारियां हैं। उसे कहीं और शिफ्ट करना ठीक नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंकों द्वारा 1,14,322 से अधिक खातों के लिए 25,586 करोड़ से अधिक की धनराशि की मंजूर
Next: जिसे दी घर की देखरेख की जिम्मेदारी उसी ने की चोरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.