Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में नौ हुई कंटेनमेंट जोन की संख्या
  • देहरादून

देहरादून में नौ हुई कंटेनमेंट जोन की संख्या

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
rns featured image new

देहराखास क्षेत्र का नारायण विहार बना 9वां कंटेनमेंट जोन

देहरादून। पिछले साल दून में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च को सामने आया था और तीन अप्रैल तक महज तीन कंटेनमेंट जोन बने थे। इस दफा जनवरी में हम कोरोना पर विजय हासिल करने की तरफ बढ़ रहे थे। इस दरम्यान वर्तमान की तीन अप्रैल की बात करें तो कोरोना संक्रमण नई चुनौती खड़ी करता दिख रहा है। 30 दिन से कम समय के भीतर ही दून में नौ कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। 9वां कंटेनमेंट जोन शनिवार को देहराखास क्षेत्र के नारायण विहार में बनाया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव के आदेश के मुताबिक, नारायण विहार के उस हिस्से में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, जिसके पूर्व में सडक़, पश्चिम दिशा में कृषि भूमि, उत्तर में खाली प्लॉट व दक्षिण दिशा में खाली भूमि है। अग्रिम आदेश तक यहां के लोग कंटेनमेंट जोन से बाहर नहीं निकल पाएंगे। जरूरत की वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह कंटेनमेंट जोन में रह रहे व्यक्तियों के साथ ही इससे सटे क्षेत्र के निवासियों के स्वास्थ्य पर नजर रखें। जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के अधिकारियों को सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दून में बने कंटेनमेंट जोन
⦁ नाम, कंटेनमेंट जोन बनने की तिथि
⦁ सेंट जॉर्ज स्कूल बार्लोगंज, 12 मार्च
⦁ गुमानीवाला गली-08, 28 मार्च
⦁ नेहरू कॉलोनी भवन-144, 28 मार्च
⦁ सरस्वती सोनी मार्ग, 30 मार्च
⦁ गीता आश्रम (हरिपुरकलां), 30 मार्च
⦁ गोविंदनगर सी-177, 31 मार्च
⦁ 5/2 ओल्ड सर्वे रोड, 01 अप्रैल
⦁ 196 डीएल रोड, 02 अप्रैल
⦁ नारायण विहार, 03 अप्रैल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गर्भवती होने पर चला नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का पता, आरोपित गिरफ्तार
Next: सीएम ने किया उत्तरकाशी जिले के ग्राम नैताला में रात्रि चौपाल में वर्चुअल प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.