Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
  • हरिद्वार

मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
rns featured image new

रुडकी। मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद बहादरपुर खादर के युवक तमंचे लेकर लक्सरी में दूसरे पक्ष के युवक के घर पहुंच गए और मोहल्ले में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो सारे युवक भाग निकले। पुलिस ने तहरीर पर छह युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सरी निवासी अरमान कस्बे के मेन बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता है। एक अप्रैल की शाम को वह दुकान से घर लौट रहा था। रास्ते में एक बाइक से उसे हल्की सी रगड़ लग गई। इसे लेकर अरमान की बाइक सवार बहादरपुर खादर के दो युवकों से कहासुनी हो गई। पर लोगों ने उन्हें समझाकर घर भेज दिया। आरोप है कि बाद में रात करीब साढ़े नौ बजे बहादरपुर खादर के कई युवक तमंचे लेकर लक्सरी में अरमान के घर वाले मोहल्ले में पहुंच गए और अरमान का नाम लेकर गालियां देते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस पर अरमान के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी की पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही सारे युवक भाग चुके थे। बाद में अरमान ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने बहादरपुर खादर गांव के पूर्व प्रधान नैनपाल के बेटे सागर के अलावा अभिषेक पुत्र साधू, कल्लू पुत्र पप्पू, उज्जवल पुत्र राजवीर, आशु पुत्र अजीत सिंह व सागर पुत्र राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आउट सोर्स पर तैनात कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Next: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.