Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
  • हरिद्वार

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
rns featured image new

रुड़की। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीडि़त पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार शाम को नहर पटरी मार्ग से एक युवक बाइक से रुडक़ी से मंगलौर नहर पुल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र में पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक तस्लीम आरिफ ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मिले पत्रों के आधार पर उसकी शिनाख्त गोविंद कुमार पुत्र सुशील कुमार, निवासी ग्राम सिकंदरपुर मवाल मुंडलाना कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के मामा अनिल निवासी साउथ सिविल लाइन रुडक़ी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
Next: नौवीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.