Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • विवाहिता का जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव
  • बागेश्वर

विवाहिता का जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव

RNS INDIA NEWS 30/03/2021
rns featured image new

बागेश्वर। गरुड़ तहसील के हड़ाप गांव निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। वह बुरांश के पेड़ पर जंगल में लटकी मिली। सूचना के बाद राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटनास्थल चमोली जिले का होने के कारण अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। पीडि़त परिवार दो दिन से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहा है। बदियाकोट निवासी बलवंत राम ने बताया कि उसकी 19 वर्ष की बेटी हिमांती देवी की शादी इसी साल जनवरी में गरुड़ तहसील के हड़ाप गांव निवासी उमेश राम पुत्र जसौद राम से हुई थी। रविवार को बेटी के जेठ ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसने आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद वह जिला मुख्यालय गए। गत सोमवार को जिला मुख्यालय में उसका पोस्टमार्टम किया गया। मृतका के पिता का कहना है कि बेटी की शादी के बाद से ही ससुराल दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि उन्होंने पिछले दिनों 50 हजार रुपये नकद दिए थे। इसके बाद भी उनकी मांग जारी रही। विवाहिता के पिता के मुताबिक ससुरालियों ने दहेज के लिए बेटी को मारकर पेड़ पर लटका दिया। उन्होंने कहा कि वह दो दिन से रिपोर्ट लिखाने के लिए भटक रहे हैं। घटनास्थल चमोली जिले का जंगल होने के कारण उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। इधर, एसडीएम जयवर्द्धन शर्मा ने कहा कि तहरीर मिल गई है। नायब तहसीलदार को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होली पर जमकर मचा हुड़दंग, कई घायल
Next: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.