Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • नशे में धुत पुलिस कर्मी ने दागी गोली, हड़कंप मचा
  • पिथौरागढ़

नशे में धुत पुलिस कर्मी ने दागी गोली, हड़कंप मचा

RNS INDIA NEWS 30/03/2021
rns featured image new

होली के बीच सहयोगियों से हुआ था विवाद

पिथौरागढ़। होली के बीच सहयोगियों से हुए विवाद के बाद नशे में धुत एक पुलिस कर्मी ने अपनी निजी रिवाल्वर से हवा में गोली दाग दी। फायरिंग से होली खेल रहे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। साथियों ने किसी तरह उसके हाथों से रिवाल्वर छीनी। पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है। सोमवार को थाने में पुलिस कर्मी होली के जश्न में डूबे थे। इसी बीच एक पुलिस कर्मी हेमंत मनराल का सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। साथियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामले को शांत किया और फिर से होली का दौर शुरू हुआ। लेकिन इसी बीच हेमंत नशे में धुत होकर वापस लौटा और उसने भीड़ में जाकर अपनी निजी रिवाल्वर से गोली दाग दी। गनीमत रही कि किसी अन्य पुलिसकर्मियों को गोली नहीं लगी। किसी तरह पुलिस जवानों ने उससे रिवाल्वर छीनी और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ आरएस रौतेला झूलाघाट पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा ने बताया कि पुलिस कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे निलंबित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा गोली चलाने वाले पुलिस कर्मी ने नशे में घटना को अंजाम दिया है।
आसपास के क्षेत्रों में भी दहशत: झूलाघाट में थाने के नजदीक मुख्य बाजार में होल्यार होली के रंग में डूबे थे। इसी बीच अचानक गोली चलने की आवाज सुन क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सभी घटनास्थल की तरफ दौड़े। गोली से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। नशे में धुत पुलिसकर्मी पर काबू पाने के बाद होल्यार वहां से रवाना हुए।

पुलिस कर्मी की रिवाल्वर का लाइसेंस होगा निरस्त: थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा ने बताया कि पुलिस कर्मी ने जिस हथियार से फायरिंग की वह उसकी निजी लाइसेंसी रिवाल्वर थी। कहा इस घटना के बाद उसका लाइसेंस निरस्त होगा। जल्द ही लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी।
थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी ने नशे की हालत में विवाद के चलते निजी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। आरोपी कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया है। रिवाल्वर के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।
-तारा सिंह राणा, थानाध्यक्ष, झूलाघाट।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 128 नए मरीज, दो संक्रमितों की मौत
Next: सल्ट उपचुनाव: भाजपा से महेश जीना तो कांग्रेस से गंगा पंचोली ने भरा पर्चा

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.