Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में कोरोना के 128 नए मरीज, दो संक्रमितों की मौत
  • देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के 128 नए मरीज, दो संक्रमितों की मौत

RNS INDIA NEWS 30/03/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 128 नए मरीज मिले और दो संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को अल्मोड़ा में तीन, बागेश्वर में दो, चमोली में पांच, देहरादून में 48, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 12, पौड़ी में नौ, यूएसनगर में 22 और उत्तरकाशी जिले में सात लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। चम्पावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में मंगलवार को एक भी नया संक्रमित नहीं मिला है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 100118 पहुंच गई है। राज्य में 15 मार्च 2020 को कोरोना का पहला मरीज मिला था और उसके बाद पहली बार कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंची है। राज्य में अभी तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या 95 हजार से अधिक है और विभिन्न अस्पतालों में 1696 मरीज भर्ती हैं। मंगलवार को एम्स ऋषिकेश और जेएलएन अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के बाद मरने वालों का आंकड़ा 1713 हो गया है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 3.67 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95.10 प्रतिशत रह गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों से मंगलवार को कुल आठ हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि आठ हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आई और छह हजार के करीब सैंपलों की जांच होना अभी बाकी है।

कंटेनमेंट जोन की संख्या चार हुई: मंगलवार को राज्य में कोरोना संक्रमण की वजह से कंटेनमेंट जोर की संख्या बढक़र चार हो गई। देहरादून जिले में बनाए गए इन सभी कंटेनमेंट जोन में एक मसूरी, एक नेहरू कॉलोनी, एक लक्ष्मणचौक जबकि एक गुमानीवाला ऋषिकेश में बनाया गया है।

राजधानी दून में दूसरे दिन भी राहत: देहरादून जिले में कोरोना के मामले 28 मार्च को जहां 167 आने से लोगों में दहशत फैल गई थी और विभाग चिंता में आ गया था। अब दूसरे दिन दून को लगातार राहत मिली है। जहां 29 मार्च को केवल 47 केस सामने आए थे। वहीं मंगलवार को जिले में 48 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं जिले में जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। मंगलवार को जिले में 3238 लोगों की जांच कराई गई है। सीएमओ डा. अनूप डिमरी का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें बस एहतियात बरतनी है। भीड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करना है और मास्क एवं सेनेटाइजर का लगातार प्रयोग करना है। विभाग द्वारा जांच एवं सर्विलांस पर पूरा जोर है।

देहरादून में एक और कंटेनमेंट जोन बना
नेहरू कॉलोनी के बाद दून में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक और कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिला प्रशासन ने सरस्वती सोनी मार्ग के एक हिस्से को पाबंद कर दिया है। दून में पिछले 24 घंटे में कंटेनमेंट जोन की संख्या दो हो गई है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन से सख्ती शुरू कर दी है। जिन इलाकों में कोरोना संक्रमित ज्यादा मिल रहे हैं, उन्हें कंटेनमेंट जोन बनाकर पाबंद किया जा रहा है। होली के दिन सोमवार को नेहरू कॉलोनी में प्रशासन ने एक माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया। मंगलवार को प्रशासन की ओर से सरस्वती सोनी मार्ग को भी कंटेनमेंट जोन बनाकर तमाम पाबंदियां लगा दी गई हैं। यहां आाम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इस इलाके के व्यापारिक, व्यसायिक और सरकारी प्रतिष्ठानों को फिलहाल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। कंटेनमेंट का दायरा में रह रहे लोगों को आवश्यक वस्तुओं की जिला आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम को भी अर्लट किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिंदी को विकसित करने के लिए विशेष अध्ययन और अध्यापन की जरूरत: प्रोफेसर एनएस भंडारी
Next: नशे में धुत पुलिस कर्मी ने दागी गोली, हड़कंप मचा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.