Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मारपीट में बीच बचाव करना दो सगे भाइयों को पड़ा महंगा
  • ऊधम सिंह नगर

मारपीट में बीच बचाव करना दो सगे भाइयों को पड़ा महंगा

RNS INDIA NEWS 28/03/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट में बीच बचाव करना दो सगे भाइयों को महंगा पड़ गया। आरोप है कि उन पर हमला कर घायल कर दिया गया, साथ ही तमंचे से फायर भी किया। इस दौरान वह बाल बाल बच गए। शोर शराबा होने पर आरोपित फरार हो गए। पीडि़त पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। मनकापुर सरौरा, थाना मूसाझाग, जिला बदांयू और हाल शिवनगर ट्रांजिट कैंप निवासी सुखवीर पुत्र महीपाल ने बताया कि वह अपने भाई नर सिंह के साथ सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। शनिवार रात वह बाइक से घर को वापस आ रहे थे। शिवनगर चौराहे पर दोनों जूस पीने के लिए रुक गए। इस दौरान वहां पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी। यह देख उसने बीच बचाव किया। आरोप है कि इस बीच किसी ने उसके सिर पर लोहे की राड से हमला कर लहुलूहान कर दिया। साथ ही उसके भाई नर सिंह पर भी हमला कर उन्होंने तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे वह बाल बाल बच गया। फायरिंग की आवाज होने पर लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए। सुखवीर ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विनोद फर्तयाल ने बताया की तहरीर मिली है। फायरिंग और जानलेवा हमले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 किलोग्राम चीतल के मांस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next: होली पर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.