Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 15 अप्रैल से शुरू होगा प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

15 अप्रैल से शुरू होगा प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र

RNS INDIA NEWS 26/03/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में इस साल शैक्षिक सत्र 15 अप्रैल से शुरू होगा। आम तौर पर एक अप्रैल को नया शैक्षिक सत्र शुरू होता है।लेकिन इस बार कोविड़ 19 के प्रकोप के कारण सरकार ने 15 दिन बाद सत्र शुरू करने का निर्णय किया है। कक्षा छह से नवीं तक के छात्र 15 अप्रैल से स्कूल आना शुरू करेंगे। शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षीसुंदरम ने शुक्रवार दोपहर नए सत्र को लेकर आदेश जारी किए। सचिव ने बताया कि कक्षा छह से नवीं तक के लिए शैक्षिक सत्र शुरू करने का वक्त तय कर दिया गया है। गृह परीक्षाओं के लिए पूर्व में तय कार्यक्रम को भी बदला गया है। अब सभी स्कूलों को गूह परीक्षाएं 14 अप्रैल से पहले पहले पूरी करानी होगी। इसी अवधि में उनका रिजल्ट भी जारी करना होगा। पहले सरकार ने 22 अप्रैल से 25 मई के बीच गृह परीक्षाएं और उनका रिजल्ट जारी करने का कार्यक्रम तय किया था।पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों को ग्रेडिंग देते हुए अगली कक्षाओं के लिए प्रोन्नत कर दिया जाएगा। उनकी ग्रेडिंग सर्व शिक्षा अभियान की वर्कशीट के आधार पर की जाएगी।
कोविड़ 19 की वजह से शिक्षा व्यवस्था काफी प्रभावित हुई है। अब हालात कुछ सामान्य है। इसलिए सरकार ने 15 अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू करने का निर्णय किया है। यह व्यवस्था केवल इसी साल लागू होगी। भविष्य में पूर्व की तरह एक अप्रैल से ही शिक्षा सत्र शुरू किया जाएगा। सभी प्रधानाचार्य, हेडमास्टर को निर्देश दिए गए है कि कोविड 19 से सुरक्षा के लिए लागू मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए। -अरविंद पांडे, शिक्षा मंत्री

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में फिलहाल लॉकडाउन नहीं होगा पर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन जरूरी
Next: होली को लेकर एसओपी जारी, होलिका दहन में 60 साल से ऊपर के व्यक्ति शामिल नहीं होंगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.